WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Nigerian Thug : नाइजीरियन ठग को तिहाड़ से रिमांड पर लाया जाएगा

     हर्बल तेल के नाम पर 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी की

Indore : सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में साइबर पुलिस दिल्ली की तिहाड़ जेल से गिरोह के मास्टरमाइंड सरगना डोसो उर्फ डोनटस को जल्द रिमांड पर लेकर इंदौर आएंगे। इंदौर में हुई ठगी के पास साइबर पुलिस द्वारा आरोपियों की कंपनी के खाते सीज कर दिए हैं। साइबर पुलिस द्वारा दिल्ली सहित अन्य बैंक खातों की जानकारी निकली जा रही है।

साइबर पुलिस द्वारा गिरोह के सरगना डोनट्स को दिल्ली से इंदौर लेकर आगे की जानकारी जुटाई जाएगी। आरोपी और उसकी गैंग के साथियों ने नेहरू नगर इलाके में रहने वाले युवक के साथ गंभीर बीमारियों में काम आने वाले हर्बल तेल के नाम पर ठगी की थी। गैंग का एक सदस्य नाइजीरियन जो तिहाड़ में बंद है।

साइबर पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनू नागर द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह कुछ सालों पहले नाइजीरिया के रहने वाले डोनट्स नामक युवक से दिल्ली में मिला जिसके बाद उसे ठगी में एक बड़े हिस्से की बात डोनट्स ने गई गिरोह में अन्य सदस्य का अलग-अलग काम होता था वही सोनू बैंक फर्जी नाम पाते पर में खाते खुलवाता व वह कॉलिंग करने के लिए डाटा कहां से लाना है। यह सब गिरोह को मुहैया कराता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी सोनू सिर्फ 10वीं पास है। गौतम बुध्द नगर में रहते हुए उसकी पहचान जगदीश और नाइजीरियन युवक ङोसो से हुई। जिसके बाद दोनों ने सोनू को अपने गिरोह में शामिल कर लिया। इन्होंने मुंबई के भायंदर में कई अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए। पुलिस सभी बैंक खातों की जानकारी निकाल रही है।