Nimar Choupal: कांग्रेस विधायक रवि जोशी की चुनरी धार्मिक यात्रा ने विरोधियों की उडाई नींद

कांग्रेस विधायक रवि जोशी की चुनरी धार्मिक यात्रा ने विरोधियों की उडाई नींद

मध्यप्रदेश में मिशन 2023 के विधानसभा चुनावो को फतह करने के मद्देनजर नेताओं ने जनता से जुडने के जतन शुरू कर दिए है। कांग्रेस ने घर चलो घर घर चलो अभियान की शुरुआत भी सत्ता में वापसी के मकसद से ही की है। जनता से सीधे जुड़ाव का मौका होता है त्यौहार ,ऐसे में कोई नेता ऐसे मौके नहीं छोडता है। खरगोन विधायक और कांग्रेस के घर चलो घर घर चलो अभियान के प्रदेश प्रभारी रवि जोशी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर जनता के बीच भगवामय माहौल में चुनरी यात्रा निकाली जिसमें साधु संतों सहित हिंदु सकल समाज के साथ हजारो की संख्या में महिला पुरुष सहित युवा वर्ग शामिल हुआ।  IMG 20220306 WA0094                                                                                    भगवा झंडो से पटी शिवमय रैली में विधायक रवि जोशी लोगों के बीच भोलेनाथ के जयकारे लगाते नजर आए। दो वर्षो से कोविड के चलते बंद पढे धार्मिक आयोजनों के बीच लंबे समय के बाद विधायक रवि जोशी की अगुवाई में महाशिवरात्रि पर निकली चुनरी यात्रा ने विरोधीयो की नींद उडा दी है। आमजन की नब्ज समझने वाले विधायक जोशी के धार्मिक आयोजन में इन्दौरी कल्चर दिखाई देता है। मिशन 2023 की तैयारीयो को भले ही अभी समय हो लेकिन जनता के बीच जगह बनाने वाले विधायक जोशी अपनी साफ्ट हिन्दू की छवि धार्मिक आयोजनों में हमेशा रखते है। महाशिवरात्रि के पर्व के मौके पर नर्मदा जंयति पर निकलने वाली चुनरी यात्रा का आयोजन एक सफल रणनिती मानी जा रही है। कोविड के चलते लंबे समय से घर बैठे लोगो को विशेषकर महिलाओं को माँ नर्मदा के दर्शन कराकर कांग्रेस विधायक ने पुण्य के साथ ही अपनी धर्म के प्रति आस्था को भी बताने में कम्याब रहे है। इस दौरान एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण और पूजन कर नर्मदा में विसर्जित भी किये गये। कुल मिलाकर एक बडे धार्मिक आयोजन के बहाने गुटो में बटी भाजपा के नेताओ की कांग्रेस विधायक रवि जोशी ने सोचने को मजबूर कर दिया है। वही मिशन 2023 के पहले विधायक रवि जोशी ने इस धार्मिक आयोजन से नये संकेत भी दे दिये है।

विधायक सचिन बिरला को लेकर भाजपा की रणनीति

खरगोन जिले की बडवाह विधानसभा के कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने खंडवा लोकसभा उपचुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता सीएम शिवराजसिंह चौहान की मौजूदगी में बैडिया में कर ली थी लेकिन आज भी विधानसभा में वे कांग्रेस के ही विधायक है। भाजपा रणनिती के तहत काम कर रही है। बडवाह उपचुनाव के पूर्व सचिन बिरला रोज कांग्रेसीयो को तोडकर भाजपा में ला रहे है। लगातार दौरे कर रहे विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन कर रहे है लेकिन उनकी सदस्यता अभी तक समाप्त नही हुई है। कांग्रेस भाजपा की रणनिती मे उलझ गई है। कांग्रेस नेता गोविन्द सिह सचिन बिरला की सदस्यता समाप्त नही करा पाये। इस बार बजट सत्र के पहले कांग्रेस ने अब खरगोन के विधायक रवि जोशी के माध्यम से विधानसभा में सचिन बिरला की सदस्यता समाप्त करने का नोटिस दिया है क्या कांग्रेस सफल हो पायेगी ?            IMG 20220306 WA0093                                                                                    बडवाह क्षेत्र में सचिन बिरला के दौरे और विकास को लेकर हो रहे काम कांग्रेसीयो को रास नही आ रहे है। इस बार कांग्रेस पूरा दम लगा रही है। सचिन बिरला की सदस्यता क्या बजट सत्र में समाप्त होगी ? क्या बडवाह विधानसभा के उपचुनाव 2023 के पहले होगें या नही या फिर भाजपा अपनी रणनिती में कम्याब होगी ?

सत्यापन में खुली पोल: कलेक्टर के तीखे तेवर

खरगोन – केंद्र सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन के जमीनी सत्यापन से पोल खुल गई है। ग्रामीण क्षेत्रो में घर-घर नल के माध्यम से पानी देने की योजना कई गांवो में मूर्त रूप ही नही लिया है। नल प्रशासकीय स्वीकृति के अनुसार नही लगाये गये है। पोल खुलने के बाद कलेक्टर अनुग्रह पी ने तीखे तेवर दिखाते हुए चेतावनी दी है की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। अगर जल का अपव्यय हुआ या सड़कों पर पानी व्यर्थ बहा तो ठेकेदारों पर संबंधित एसडीओ के माध्यम से पुलिस कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।                      IMG 20220306 WA0092                                                                                  जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नाराजी जाहिर की। इस दौरान कलेक्टर ने पीएचई विभाग के जिम्मेदारो को भी आडे हाथ लिया। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी घर घर जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। स्वीकृत योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति और फ़ोटो फोल्डर के साथ प्रस्तुत करने की चेतावनी दी। समीक्षा बैठक के दौरान ठेकेदारों और विभाग के अधिकारियों को दूसरे जिले में हुए निर्माण कार्याेें को कलेक्टर को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाने पढे। इस दौरान घटिया कार्य की पोल खूद कलेक्टर ने ही खोल दी। कलेक्टर ने नाराजी व्यक्त करते हुए कहाॅ दूसरे जिलो से तुलनात्मक रूप कार्यो का सत्यापन करे तो खरगोन में कोई भी कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं हुआ है। अब सवाल ये उठाता है की कलेक्टर के सामने घटिया कार्य और गुणवत्ता विहिन कामो की पोल खुल जाने के बाद विभागीय अधिकारी कोई कार्यवाही करते है की नही ? पूर्व में घटिया और गुणवत्ता विहिन कार्यो के लिये पीएचई विभाग चर्चित रहा है। लेकिन जनप्रतिनिधियों और विभागीय सेटिंग से आज तक किसी ठेकेदार या अधिकारी का कुछ नही हुआ है लेकिन कलेक्टर की समीक्षा बैठक में पोल खुलने की गाज गिरेगी की नही ?

प्रदेश सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाते अफ़सर !

स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल की 14 फरवरी की वीडियो कांफ्रेंसिंग में जारी निर्देशो के बाद एक आदेश जारी हुआ है। जिसमें कक्षा 9 वी और 11 वीं के स्टूडेंट्स को परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर कक्षा लगाए और 10 वी ,12 वी की परीक्षा के बाद दोपहर 2 से 5 बजे के बीच स्कूल मे क्लास लगाकर पढ़ाए। खरगोन में इस आदेश के परिपालन की हक़ीक़त जानने के लिए उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक 01 और उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक 02 के साथ कन्या शाला परिसर में विशेष कक्षाओं के लगने की जानकारी स्कूल प्रबंधन मीडियावाला ने ली तो चौकाने वाली बात सामने आ रही है। उत्कृष्ट स्कूल के क्रमांक 01 में कोई विशेष कक्षा संचालित नहीं मिली न स्टूडेंट्स न ही शिक्षक। यही हाल उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक 02 के भी रहे लेकिन कन्या परिसर में विशेष कक्षा तो संचालित मिली लेकिन अलग अलग विषय के भी स्टूडेंट्स एक ही कमरे में पढ़ते नजर आए। ऐसे में कहा जा सकता है कि शिक्षा विभाग के जिम्मेदार ही सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे है। जबकि कोविड के कारण न तो स्कूल समय से लगे है न ही कोर्स पूरे पढ़ाये गए। सरकार ने विधार्थीयों की इसी परेशानी को समझ कर प्रश्न बैंक से परीक्षा में सवाल पुछने और उनकी तैयारी करने के मकसद से विशेष क्लास लगाने के आदेश जारी किए है। लेकिन वहीं ढाक के तीन पात।

और अंत में – – – – 

प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले पहुंचे श्याम महाजन की स्वागत रैली में भाजपा के कई नेता नदारद दिखाई दिये – – आरएसएस से भाजपा में आए श्याम महाजन ने संभागीय संगठन मंत्री का पद समाप्त होने के बाद लालबत्ती से इंकार कर दिया था। पार्टी ने उन्हे प्रदेश का उपाध्यक्ष पद पर बैठाकर खरगोन को महत्व दिया लेकिन ऐसे समय में नेताओ की दूरी चर्चा में है।                                        IMG 20220306 WA0091                                                                                    – – हलाकि स्वागत रैली की अगुवाई कर रहे भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर उनके समर्थक स्वागत रैली में सक्रिय थे। कुल मिलाकर मिशन 2023 के पहले ये सब भाजपा में ठीक नही चल रहा है। श्याम महाजन को पार्टी को मजबूत करने के लिये प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। लेकिन महाजन को अपने ही गृह जिले में भाजपा नेताओ को एकजुट कराना बडी चुनौती होगा ?

Author profile
आशुतोष पुरोहित
आशुतोष पुरोहित ( खरगोन)