नये बजट के एक दिन पहले दो हजार करोड़ का कर्ज लेगी सरकार

915
6th pay scale

भोपाल।विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरु होंने जा रहा है और नौ मार्च को बजट पेश हो जाएगा। इसके पहले राज्य सरकार एक बार फिर आठ मार्च को खुले बाजार से दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है।

राज्य सरकार रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के मुंबई आॅफिस के जरिए ई कुबेर सिस्टम पर दो हजार करोड़ के कर्ज के लिए आॅनलाईन वित्तीय संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित करेगी। वित्तीय संस्थाओं से जो प्रस्ताव मिलेंगे उन्हें नौ मार्च को खोला जाएगा। इसी दिन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सदन में राज्य का बजट पेश करेंगे। नौ मार्च को राज्य सरकार जो दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी उसकी अदायगी नौ मार्च 2029 तक की जाएगी।

दो लाख 53 हजार करोड़ का कर्ज सरकार पर

मध्यप्रदेश सरकार लगभग हर माह खुले बाजार से कर्ज ले रही है। अब तक सरकार पर बाजार का एक लाख 54 हजार करोड़ रु पए का कर्ज हो चुका है। पावर बांड सहित कंपनसेशन बांड में 7 हजार 360 करोड़ की देनदारी है। वित्तीय संस्थाओं को दस हजार 901 करोड़ ्रकी उधारी राज्य सरकार को चुकाना है। केन्द्र सरकार से लोन और एडवांस के रुप में प्राप्त 31 हजार 40 करोड़ भी एमपी सरकार को देना है। 20 हजार 220 करोड़ रुपए की अन्य देनदारियां है। स्पेशल सिक्योरिटी और राष्ट्रीय बचत योजना निधि में सरकार ने 29 हजार 792 करोड़ रुपए ले रखे है। इस तरह कुल 2 लाख 53 हजार 335 करोड़ रुपए की देनदारियां बाकी है।