अभय सुराणा विहार व्यवस्था समिति के राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत!

532

अभय सुराणा विहार व्यवस्था समिति के राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत!

Jaora : राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने अपनी और से विहार व्यवस्था समिति के लिए अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच (नई दिल्ली) के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा (जावरा) को विहार व्यवस्था समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया।

मनोनयन के बाद अभय सुराणा ने बताया कि गुरुदेव की मंशानुसार भारत के विभिन्न प्रान्तों के सक्रिय कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल कर नवीन कार्यकारिणी का गठन भी शीघ्र किया जाना प्रस्तावित हैं। उनके द्वारा शीघ्र ही इस संदर्भ में मध्य प्रदेश एवं राजस्थान का दौरा राष्ट्रीय महामंत्री अभय श्रीमाल के साथ किया जा रहा हैं।