WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सफाई कर्मचारियों की दुर्घटना में मृत्यु पर मिलेंगे अब 5 लाख रूपये

1078

सफाई कर्मचारियों की दुर्घटना में मृत्यु पर मिलेंगे अब 5 लाख रूपये

भोपाल : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि नगरीय निकायों में नियमित वेतनमान में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए समूह बीमा योजना को पुनरीक्षित किया गया है। अब सफाई कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु पर उनके परिजन को 5 लाख रूपये की बीमा राशि मिलेगी। पहले यह राशि 2 लाख रूपये थी। सामान्य मृत्यु पर पूर्व की तरह एक लाख रूपये मिलेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सफाई कर्मचारियों की मृत्यु पर बीमा राशि बढ़ाने की घोषणा की थी।

सफाई कर्मचारियों का बीमा योजना में अंशदान पहले की तरह 20 रूपये प्रतिमाह ही रहेगा। शेष राशि शासन द्वारा दी जाएगी। सफाई कर्मचारियों के लिए समूह बीमा योजना में दावा प्रकरणों की स्वीकृति संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा दी जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।