Number of AIDS Patients Decreased : एड्स मरीजों की संख्या घट रही, इस साल 505 संक्रमित!

213

Number of AIDS Patients Decreased : एड्स मरीजों की संख्या घट रही, इस साल 505 संक्रमित!

Indore : संक्रामक बीमारी एड्स से देश-दुनिया में लाखों लोग परेशान हैं। समाज भी उन्हें अपने बीच रखना नहीं चाहता। किंतु इंदौर ऐसा शहर है, जहां एड्स रोग से जंग जीती जा रही है। वर्ष 2012 में जहां 901 पॉजिटिव मरीज आए थे, उनकी संख्या घटकर 2023 में 505 हो गई। इंदौर में विभाग के इसके लिए अच्छा काम कर रहा है और एड्स के मरीजों की संख्या घट रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एड्स घटने का कारण यह बताया है कि अब लोगों में जागरूकता बढ़ी है, वहीं अब हर ब्लड की जांच भी होने लगी है। जिले में 15 बड़े केंद्र और 130 छोटे केंद्रों पर एचआईवी की जांच होती है। इसमें संजीवनी क्लिनिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी शामिल है। गर्भवती महिला जहां भी सबसे पहले इलाज के लिए जाती है, वहां उनकी एचआईवी जांच होती है। वहीं इसके अलावा कई एनजीओ भी इसके लिए काम कर रहे हैं।

 

अलग कॉलोनी बसा दी

यहां मध्य प्रदेश स्वैच्छिक स्वास्थ्य संघ (एमपीवीएचए) नाम के एक गैर सरकारी संगठन ने ऐसी विशेष कॉलोनी बसाई है, जिसमें केवल एड्स के मरीज ही रहते हैं। इसका सबसे बड़ा लाभ यह हुआ है कि इन्हें उपचार तो एक साथ मिल ही रहा है, समाज की अस्पृश्यता, ताने और तिरस्कार भी नहीं सहना पड़ रहा। ऐसा करने वाला इंदौर प्रदेश का अकेला शहर है।

 

हर साल कम मरीज कम हो रहे   

2012 में 901 एड्स मरीज मिले थे। 2013 में इनकी संख्या घटकर 893 रह गई। 2014 में 885 एड्स मरीज पाए गए। 2015 में इनकी संख्या घटकर 668 रह गई। 2016 में ये और कम होकर 644 रह गए। 2017 में एड्स मरीज घटकर 598 हो गए। 2018 में इनकी संख्या 695 मिली। 2019 में ये संख्या थोड़ी बढ़कर 703 हो गई। लेकिन, 2020 में ये एकदम घटकर 360 हो गई, क्योंकि ये कोरोना काल था। 2021 में ये बढ़कर 414 तक पहुंची। 2022 में 603 एड्स मरीज मिले। लेकिन, 2023 में अब तक 166510 की जांच के बाद 505 मरीज सामने आए हैं।

जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ शैलेंद्र जैन ने बताया कि इंदौर में हर साल एड्स के मरीजों की संख्या कम हो रही है। क्योंकि, अब लोगों में इसे लेकर जागरूकता देखने को मिल रही। वहीं हर साल जांच की संख्या भी बढ़ रही है। शहर के शासकीय अस्पतालों में भी इसके जांच की सुविधा मिल रही है, जिसका लोग लाभ ले रहे हैं।