Old Pension: पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट हुए शिक्षक संगठन,11 जून को होगा जंगी प्रदर्शन

872

Old Pension: पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट हुए शिक्षक संगठन,11 जून को होगा जंगी प्रदर्शन

छतरपुर: पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति, क्रमोन्नति एवं वेतन विसंगति जैसी मांगों को लेकर समस्त शिक्षक संगठन सरकार के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। पांचों संगठनों ने संयुक्त मोर्चा बनाकर लड़ाई लडऩे का ऐलान किया है। विगत रोज शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने बैठक में रणनीति बनाई।

जानकारी के मुताबिक विगत रोज हनुमान टोरिया मंदिर प्रांगण में मध्य प्रदेश शिक्षक संगठन, आजाद अध्यापक संगठन, शिक्षक अध्यापक संगठन सहित पांच संगठनों के पदाधिकारियों ने बैठक रखकर आंदोलन की रणनीति बनाई। सभी संगठनों ने एकजुट होकर अपनी मांगे सरकार से मनवाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है। 11 जून को जिला मुख्यालय में जंगी प्रदर्शन होगा। सभी संगठन के पदाधिकारियों ने अपने-अपने संगठनों के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है। नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, पुरानी पेंशन की बहाली, वेतन विसंगति एवं क्रमोन्नति जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर लड़ाई शुरू की जा रही है।