WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

ओंकारेश्वर: नर्मदा खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर, बांध के सभी 23 गेट खोले

WhatsApp Image 2022 08 17 At 6.55.52 PM 696x387

ओंकारेश्वर से जयप्रकाश पुरोहित की रिपोर्ट

ओंकारेश्वर: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में ओंकारेश्वर में नर्मदा खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही है। ओंकारेश्वर बांध के सभी 23 गेट खोल दिए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 हजार क्युमेक्स पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है, मोटक्का पुल पर पानी ने उछाल मारी है।

इंदिरा सागर बरगी बांध से पानी बढ़ाये जाने के कारण ओंकारेश्वर बांध के 18 गेटों से बढ़ाकर सभी 23 गेट खोल दिये हैं। आठों टरबाइन भी चलाई जा रही हैं।

इनसे करीब 20000 क्युमेक्स पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है। इससे निचले हिस्से में नर्मदाजी का जल स्तर खतरे से 2 मी अधिक हो गया है और जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है।

घाटों पर पुलिस एवम राजस्व कर्मचारी तैनात है।

मोटक्का पुल को मंगलवार रात्रि 8 बजे से बंद कर दिया गया था। नहर वाले एक्वाडक्ट पुल से आवागमन हो रहा है। इस पर भी भारी वाहन प्रतिबंधित है।

चारों तरफ बारिश की चेतावनी दी गई है। यह बारिश के इस मौसम की सबसे बड़ी बाढ़ है। इस समय नर्मदाजी का रौद्र रूप है।

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एस डी एम एस डी ओ पी ने मुआयना कर सभी आवश्यक निर्देश दिए है। पूरा प्रशासन लगा हुआ है।