WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

जैन आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज को मध्य प्रदेश सरकार की और से मंत्री चेतन्य काश्यप ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित!

1896
WhatsApp Image 2024 02 18 At 4.57.42 PM

जैन आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज को मध्य प्रदेश सरकार की और से मंत्री चेतन्य काश्यप ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित!

Ratlam : जैन आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज का देवलोक प्रयाण होने पर मध्य प्रदेश सरकार की और से मंत्री चेतन्य काश्यप ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शौक व्यक्त किया। उन्होंने कहा वे भारतीय संस्कृति की श्रवण परंपरा के बहुत बड़े संत थे। उनके प्रयाण से पूरी संस्कृति को अपूरणीय क्षति हुई हैं और देश पर वज्रपात हुआ है।

WhatsApp Image 2024 02 18 at 4.59.09 PM

मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जैन संत को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मध्य प्रदेश में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी द्वारा मुझे निर्देशित किया गया था कि राज्य सरकार की और से वे संत शिरोमणि की अंतिम यात्रा में शामिल होकर प्रदेश सरकार की और से श्रद्धा-सुमन अर्पित करें। इस हेतु मैं और मेरे साथ समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल, रवि मोठीया इंदौर से हवाई जहाज के माध्यम से राजनांदगांव के लिए रवाना हुए थे।

काश्यप ने कहा कि जैन समाज के साथ भारतीय संस्कृति के लिए बहुत बड़ा आघात हुआ हैं और कहा कि संत श्री के प्रेरणादाई वचन, सभी के जीवन को प्रेरणा देते रहेंगे।