WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

कमल किशोर जैन के जन्म शताब्दी पर हुआ गीतों भरी शाम भैया जी के नाम कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2023 10 07 At 17.54.48

कमल किशोर जैन के जन्म शताब्दी पर हुआ गीतों भरी शाम भैया जी के नाम कार्यक्रम का आयोजन

गोपेंद्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट 

जाने माने जनसम्पर्कविज्ञ कमल किशोर जैन के जन्म शताब्दी के अवसर पर जयपुर के आदिनाथ नगर में गीतों भरी शाम भैया जी के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2023 10 07 at 17.54.47

कार्यक्रम में पूर्व मुख्य सचिव टी श्रीनिवासन और सी एस राजन सहित मुर्घन्य पत्रकार मिलाप चंद डाण्डिया और नई दिल्ली से जनसम्पर्कविज्ञ गोपेंद्र नाथ भट्ट दामाद कूलभूषण पौत्री पूजा गौसाई तथा विनोद कासलीवाल लाल हवेली के अलावा उनके परिजनों मित्रों आदि ने भाग लिया और स्वर्गीय कमल किशोर जैन ने बहु आयामी व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा सुझाव दिया कि स्वर्गीय जैन के कार्यों को चिर स्थाई बनाने के लिए उनके नाम से एक पुरस्कार शृंखला की स्थापना की जानी चाहिए।

WhatsApp Image 2023 10 07 at 17.54.47 1

कार्यक्रम के प्रारम्भ में जैन के भाई प्रेम किशोर जैन और चंद्र किशोर जैन तथा पुत्रों विजय जैन एवं प्रमोद जैन ने दिवंगत जैन की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए।उनकी दोनों पुत्रियों आशा जैन एवं अनिला तथा पौत्री पूजा गौसाई ने कार्यक्रम का संचालन किया।उन्होंने देश विदेश से आए संदेशों का वाचन भी किया।

इस अवसर पर उनकी पुत्र वधुओं मधुरिमा जैन द्वारा निर्मित फिल्म और नीलिमा जैन के सहयोग से बनाए गए विभिन्न चित्रों और समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों एवं आलेखों का फोटो कोलास भी प्रदर्शित किया गया।

इस मौके पर अफ़सर अली और निकिता तथा साथियों ने यादगार गीतों की महफ़िल सजाई।