ऑपरेशन ‘स्वयं सिद्धा’: 10 हजार छात्राओं को दिए सेल्फ डिफेंस के गुर

341
मध्य प्रदेश पुलिस का पिछले आठ महीनों से ऑपरेशन ‘स्वयं सिद्धा ’ अभियान चल रहा है

ऑपरेशन ‘स्वयं सिद्धा’: 10 हजार छात्राओं को दिए सेल्फ डिफेंस के गुर

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस का पिछले आठ महीनों से ऑपरेशन ‘स्वयं सिद्धा ’ अभियान चल रहा है। अभियान के जरिए पुलिस छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के गुर दिए गए हैं। प्रदेश में महिला सुरक्षा शाखा की ओर से यह अभियान चल रहा है। प्रदेश भर में एक हजार के करीब शिविर लगाए गए। जिसमें दस हजार छात्राओं को आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाया गया।

पिछले साल स्कूल और कॉलेज शुरू होने के बाद इस ऑपरेशन को जुलाई में शुरू किया गया था। यह अभियान परीक्षाओं से पहले तक चला था। इस दौरान प्रदेश भर की 99 हजार 231 छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। स्कूल और कॉलेज की छात्राओं को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। स्कूली छात्राओं को गुड टच और बैड टच की भी जानकारी इसमें दी जाती है। ऑपरेशन स्वयंसिद्धा चलाने का उद्देश्य छात्राओं को सशक्त और सबल बनाना है। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मिलने पर छात्राओं को मुश्किल हालात में मनचलों और बुरी नजर से देखने वालों से निपटने में आसानी होती है। छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने के लिए पूरे प्रदेश में पुलिस द्वारा लगातार इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते हैं।

पूरे सेशन में प्रदेश में 1044 शिविरों का आयोजन किया गया। सबसे अधिक शिविर सितंबर 2022 में आयोजित किए गए। इस माह 180 शिविरों में 18788 छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गई। इसी तरह जनवरी 2023 में 156 शिविर आयोजित कर 11421 छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया। फरवरी 2023 में 149 शिविरों में 20021 व दिसंबर 2022 में 148 शिविरों में 11773 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। अक्टूबर 2022 में 126 कार्यक्रम आयोजित कर 13162, अगस्त 2022 में 104 शिविर में 9755 छात्राओं को गुर सिखाए गए। इसी तरह जुलाई 2022 में 93 शिविर में 8749 छात्राओं को और नवंबर 2022 में 88 शिविर में 5562 छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए गए।