ओनर किलिंग: पिता और चाचा ने बेटी और प्रेमी की हत्या करवाई, पुलिस ने किया खुलासा

688

Gwalior: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में आंतरी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मामला प्रेम प्रसंग और ओनर किलिंग का निकलकर सामने आया है।

एसपी अमित सांघी ने बताया कि युवक का शव आंतरी थाना क्षेत्र में मिला था। उसके गले में रस्सी बंधी थी प्राइवेट पार्ट को भी चोट पहुंचाई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

इस घटना के बाद ही धौलपुर के पास एक लड़की का शव मिला। दोनों शवों में बहुत समानताएं थी। पुलिस तफ्तीश कर रही थी इसी बीच फिरोजाबाद की पुलिस आरोपियों को लेकर ग्वालियर आई।

और जो कहानी निकलकर सामने आई उसके मुताबिक लड़का-लड़की प्रेम करते थे लेकिन पिता को पसंद नहीं था तो पिता और चाचा ने अन्य लोगों के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी। ग्वालियर पुलिस अब केस डायरी फिरोजाबाद पुलिस जो सौंप रही है।

बाइट – अमित सांघी (एसपी ग्वालियर)

https://youtu.be/grz8mNvxBSw