WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Breaking News

रतलाम में दर्दनाक सड़क हादसा,5 की मौत

सातरुंडा माताजी के दर्शन करने आए थे

1208

रतलाम में दर्दनाक सड़क हादसा,5 की मौत

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई। हादसा शहर से करीब 27 किलोमीटर दूर सातरुंडा चौराहे पर हुआ। बताया जा रहा है कि यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद बिलपांक थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है। कुल 10 घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। सातरुंडा चौराहे पर कुछ लोग सड़क किनारे बैठकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी हाईवे से गुजर रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और लोगों को रौंदते हुए निकल गया। एक परिवार के 7-8 लोग सातरुंडा माताजी के दर्शन करने आए थे। दर्शन करने के बाद वह सातरुंडा चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर आया और टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कुछ भी समझ में नहीं आया।