फाइनल में पाकिस्तान की 23रन से हार, प्रमोद मदुसन ने 4 और हसरंगा ने लिए 3 विकेट

8 साल बाद श्रीलंका बना एशिया कप का चैंपियन 

322

फाइनल में पाकिस्तान की 23रन से हार, प्रमोद मदुसन ने 4 और हसरंगा ने लिए 3 विकेट

दुबई एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया। टीम 2014 के बाद पहली बार इस मेगा टूर्नामेंट की चैंपियन बनी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 145 रन पर ऑल-आउट हो गई। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट प्रमोद मदुशन ने लिए। वहीं, वानिंदु हसरंगा को 3 सफलता मिली। ये तीनों विकेट 17वें ओवर में आए और यहीं से मैच बदल गया। उन्होंने रिजवान, आसिफ अली और खुशदिल शाह को आउट किया।

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 55 रन मोहम्मद रिजवान ने बनाए। वहीं, श्रीलंका की ओर से भानुका राजपक्षे ने 45 गेंद पर 71 रन की पारी खेली। हसरंगा ने सिर्फ 21 गेंद में शानदार 36 रन बना दिए। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट हारिस रऊफ ने लिए। वहीं, शादाब खान, नसीम शाह औ

प्रमोद मदुशन की शानदार गेंदबाजी

श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन ने शानदार बॉलिंग की और लगातार दो गेंदों पर बाबर आजम और फखर जमान को आउट किया। पहले उन्होंने बाबर आजम को कैच आउट कराया फिर पहली ही गेंद पर फखर जमाक को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद पूरी तरह सेट हो चुके इफ्तिखार अहमद को उन्होंने कैच आउट करा दिया। इफ्तिखार ने 31 गेंद पर 32 रन बनाए। पाकिस्तान को चौथा झटका चमिका करुणारत्ने ने दिया। उन्होंने मोहम्मद नवाज को 6 रन पर आउट किया।

श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 21 गेंद में 36 रन बना दिए। उनके बल्ले से 5 चौका और 1 छक्का निकला। उनका स्ट्राइक रेट 171.42 का रहा। हसरंगा का विकेट हारिस रऊफ ने लिया। वो विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को कैच दे बैठे। श्रीलंका का चौथा विकेट इफ्तिखार अहमद ने लिया। उन्होंने धनंजय डी सिल्वा को अपनी ही गेंद पर लपक लिया। धनंजय ने 21 गेंद में 28 रन बनाए।शादाब खान ने श्रीलंका को पांचवां झटका दिया। उन्होंने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका 3 गेंद में 2 रन बनाने के बाद बोल्ड किया।

पावर प्ले में पाकिस्तानी गेंदबाजों का दबदबा

श्रीलंकाई पारी के पावर प्ले में पाकिस्तानी गेंदबाजों का दबदबा रहा। 6 ओवर के खेल में नसीम शाह और हारिस रऊफ ने मिलकर श्रीलंका को तीन झटके। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने 36 गेंदों पर 42 रन बनाए। हारिस रऊफ ने दो तो नसीम शाह ने एक विकेट लिया

संक्षिप्त स्कोर: श्रीलंका 20 ओवर में (भानुका राजपक्षे नाबाद 71; हारिस रउफ 3/29)। पाकिस्तान 20 ओवर में 147 आउट (मोहम्मद रिजवान 55; वनिन्दु हसरंगा 3/27)

\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\