पन्ना महारानी जितेश्वरी देवी को मिली जमानत, पर आज रात जेल में ही काटनी होगी

1158

पन्ना महारानी जितेश्वरी देवी को मिली जमानत, पर आज रात जेल में ही काटनी होगी

 

Panna: कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर में हंगामा करने के आरोप में पन्ना राजघराने की महारानी जीतेश्वरी देवी को जमानत मिल गई है। सीजीएम कोर्ट से निरस्त होने के बाद शनिवार शाम डीजे कोर्ट से जमानत मिली।

उन पर आरोप हैं कि उन्होंने बुंदेलखंड के आराध्यदेव श्री जुगल किशोर मंदिर में

जन्माष्ठमी की आरती के दौरान हंगामा किया था। वे मंदिर के गर्भगृह में घुस गई थी और उन्होंने आरती को रोकने का भी प्रयास किया था। इतना ही नहीं उन पर पुजारियों के साथ भी अभद्रता करने का आरोप है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजघराने की महारानी जीतेश्वरी देवी को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार किया।

महारानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पन्ना कोतवाली में मामला दर्ज हुआ है।

*आज रात महारानी को जेल में काटनी होगी* 

जमानत हो जाने के बाद भी आज रात महारानी को जेल में काटनी होगी।

जेलर राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जेल बंद हो चुकी है।अभी जमानत ऑर्डर हमारे पास नही आया। सुबह महारानी को जेल से रिहा किया जाएगा।