Damoh नगर पालिका का श्राद्ध पक्ष में पिंडदान

1332
Damoh

दमोह। यहाँ के लोग नगर पालिका के कामकाज और व्यवस्था से बहुत नाराज हैं। शहर की कई सड़कों पर लंबे और चौड़े गड्ढे हो गए। ज्यादातर सड़कों का हाल बेहाल है। बारिश के मौसम में इन सड़कों पर लोगों का निकलना जानलेवा सिद्ध हो रहा है। शहर के सभी लोग परेशान हैं। विपक्षी दल कांग्रेस ने इसका मौका उठाते हुए कांग्रेस के परिवहन प्रकोष्ठ द्वारा आज नगर पालिका का श्राद्ध पक्ष में पिंडदान किया।
प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रजू यशोधरा ने नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत अनियमितताओं को लगातार उजागर किया। यही कारण है कि आज नगर पालिका का पिंडदान भी कर दिया गया। पितृपक्ष के दौरान किया गया पिंडदान निश्चित ही नगर पालिका के द्वारा विभिन्न परेशानियों को बयां करता है। इस सबके बावजूद भी नगर पालिका में कोई सुधार की उम्मीद नहीं दिख रही है, जहां डामर की सड़कों पर मुरम डाली जा रही है जिससे की परेशानी और भी बढ़ रही है। अब हो सकता है इससे कुछ नगर पालिका में सुधार की उम्मीद की जा सकती है।