WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

नदी में निकाली तिरंगा यात्रा बारिश में भी कम नहीं हुआ लोगों का उत्साह

WhatsApp Image 2022 08 14 At 8.11.55 PM 696x308

दमोह से महेंद्र परिहार की रिपोर्ट 

दमोह. दमोह विधानसभा हटा में आज एक अनोखी तिरंगा यात्रा निकाली गई| हटा नगर से निकली सुनार नदी में बालाजी बिहारी सेवा समिति के सदस्यों ने नदी में नाव चला कर तिरंगा यात्रा निकाली|

दर्जनों लोग इस आयोजन में शामिल हुए| अनोखे कार्यक्रम को सभी ने सराहा| देश की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जगह-जगह तिरंगा रैली निकाली जा रही है|

इसी क्रम में हटा में भी यह अनोखा कार्यक्रम किया गया| नदी के नावघाट पर रहने वाले मछुआरों से संपर्क किया और सभी की नाव को एकत्रित कर उसमें लोगों को उस तिरंगे के साथ बैठाया और सुरक्षा के लिहाज से सभी इंतजाम किए गए और करीब आधा किलो मीटर तक नाव घाट से घुरा घाट तक नाव में बैठे लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए इस यात्रा को संपन्न किया| तिरंगा यात्रा के दौरान रिमझिम पानी की फुहार भी रही|