Plane Crash : नेपाल में विमान हादसा, 19 यात्रियों में 5 के मरने की पुष्टि!

क्रैश के बाद विमान में आग लग गई, जिसे तुरंत बुझा दिया गया!

957

Plane Crash : नेपाल में विमान हादसा, 19 यात्रियों में 5 के मरने की पुष्टि!

Kathmandu : नेपाल में एक विमान क्रैश हो गया। यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था। इस हादसे में 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई। घायल पायलट कैप्टन एमआर शाक्य को अस्पताल ले जाया गया है। इस विमान में क्रू समेत 19 लोग थे।

प्लेन के त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद करीब 11 बजे यह क्रैश हो गया। प्लेन सौर्या एयरलाइन्स का था। पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

एक सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, क्रैश के बाद विमान में आग लग गई थी, जिसे तुरंत बुझा दिया गया। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई।

इससे पहले नेपाल में 14 जनवरी 2023 को एक विमान हादसा हुआ। इस हादसे में यति एयरलाइंस का प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में क्रैश हो गया था। यह ATR-72 प्लेन था, जिसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे। विमान पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले विमान पहाड़ी से टकराया था।