WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Plane Returned from Runway : इंदौर-भुवनेश्वर विमान तकनीकी खराबी के कारण रनवे से वापस लौटा, 80 से ज्यादा यात्री परेशान!

दो दिन पहले जबलपुर फ्लाइट को भी एनवक्त पर कैंसिल किया गया!

Plane Returned from Runway : इंदौर-भुवनेश्वर विमान तकनीकी खराबी के कारण रनवे से वापस लौटा, 80 से ज्यादा यात्री परेशान!

Indore : अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से विमानों की उड़ान को लेकर लगातार खबरें आ रही है। कभी फ्यूल खत्म होने से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग होती है, तो कभी तकनीकी खराबी के कारण ऐनवक्त पर फ्लाइट कैंसिल हो जाती है। आज सुबह इंदौर-भुवनेश्वर उड़ान भी अंतिम समय में रोक दी गई।

बताया गया कि इंदौर से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या फ्लाइट 6ई 6332 तकनीकी खराबी के कारण रनवे के बीच से वापस लौटना पड़ी। विमान में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। बताया गया कि तैयारी के दौरान पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का आभास हुआ। इसके बाद विमान को रनवे से वापस टर्मिनल पर लाया गया।

 

फ्लाइट सुबह भी जल्दी आई

यह फ्लाइट भुवनेश्वर से सुबह 6.15 बजे उड़ती है और 8.15 बजे इंदौर पहुंचती है। आज यह फ्लाइट तय समय से पहले, सुबह 7.39 पर इंदौर आ गई। भुवनेश्वर से इंदौर आने के बाद यह वापस में इंदौर से सुबह 9 बजे उड़ान भुवनेश्वर के लिए उड़ती है और सुबह 10.55 बजे भुवनेश्वर पहुंचती है। बाद में यही विमान भुवनेश्वर से अहमदाबाद जाता है।

 

शनिवार को जबलपुर फ्लाइट रद्द हुई

इंदौर से जबलपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को शनिवार को बिना किसी पूर्व सूचना के उड़ान से ठीक पहले रद्द कर दिया था। यात्री सुबह 6 बजे ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। उन्हें बताया गया कि विमान आधे घंटे की देरी से रवाना होगा। सुबह सवा 7 बजे यात्रियों को बस में बैठाकर विमान की ओर ले जाया गया, लेकिन डेढ़ घंटे तक उन्हें बस में ही बैठाए रखा।

इसके बाद यात्रियों को सूचित किया गया कि उड़ान रद्द कर दी गई। उन्हें वापस टर्मिनल पर छोड़ दिया। इससे नाराज़ यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया और प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। यात्रियों के विरोध के बाद एयरलाइन कंपनी ने उन्हें टिकट का पूरा किराया वापस करने और अगली फ्लाइट में री-बुकिंग का विकल्प देने की घोषणा की।