WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

PM मोदी के पूर्व PS नृपेंद्र मिश्रा के पुत्र साकेत बने श्रावस्ती सीट से बीजेपी उम्मीदवार, पूर्व IPS है साकेत!

1462
WhatsApp Image 2024 03 02 At 21.20.20

PM मोदी के पूर्व PS नृपेंद्र मिश्रा के पुत्र साकेत बने श्रावस्ती सीट से बीजेपी उम्मीदवार, पूर्व IPS है साकेत!

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए आज जिन 195 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है उनमें यूपी की सूची में एक नाम साकेत मिश्रा का भी है जिन्हें श्रावस्ती सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
बता दें कि साकेत मिश्रा प्रधानमंत्री के पूर्व प्रमुख सचिव नृपेंद्र मिश्रा के पुत्र हैं। साकेत को पिछले साल ही लेजिसलेटिव काउंसिल में भेजा गया था। अब उन्हें लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया है।
बता दे कि केंद्र सरकार ने नृपेंद्र मिश्रा को नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का चेयरपर्सन बनाने के साथ ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का अध्यक्ष भी बनाया गया है।

Loksabha Election-BJP’s List: सिंधिया और शिवराज को पुरानी सीटें! 6 सांसद OUT, विधानसभा चुनाव हारे 5 नेताओं को टिकट! 

साकेत मिश्रा ने दिल्ली के सेंट स्टीफेन्स कॉलेज से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की।
उन्होंने भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) कोलकाता से मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की। उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा दी और 1994 में IPS बने, हालांकि बाद में इस्तीफा दे दिया था।
साकेत मिश्रा छह साल पहले ही राजनीति में सक्रिय हुए थे और कुछ समय पहले ही उन्हे विधान परिषद में एमएलसी बनाया गया था।

Lok sabha Elections BJP’s First list: MP से 24 उम्मीदवारों के नाम घोषित, शिवराज सिंह चौहान विदिशा से और सिंधिया गुना से भाजपा प्रत्याशी घोषित!