
Weather Update: MP में उत्तरी भाग छोड़, सभी दूर बारिश की सम्भावना, मुंबई में भारी बारिश , फिलीपींस में चक्रवात एक से भले दो हुए
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
*मानसून का चक्र -*
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम भाग से मानसून ओडिसा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ से तेलंगाना, आंध्रा प्रदेश होकर कर्नाटक और यहाँ से से पश्चिम के समुद्री रास्ते से महाराष्ट्र के किनारों पर वर्षा करते हुए अरब सागर जा रहा है। वहीँ से बादलो का एक रुख गुजरात के दक्षिण और मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग से घुसकर वापस पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग से भी बादलों की लहर पूर्वी हवाओं के साथ मिलकर तमिलनाडु, केरल के रस्ते अरब सागर बह रही है।
*यहाँ होगी तेज बारिश*
आज बंगाल की खाड़ी से ओडिसा, दक्षिणी छग, तेलंगाना, आंध्रा में भारी बारिश होगी। शाम को कर्नाटक और महाराष्ट्र के दक्षिणी भाग में भी तेज बारिश होगी। महाराष्ट्र के मुंबई सहित समुद्री किनारों पर भारी बारिश का अंदेशा भी है। अरुणाचल में भी उत्तरी बादलों से भारी बारिश का अंदेशा है।
मध्य प्रदेश में मानसूनी बादलों का प्रवेश दक्षिणी- पश्चिमी भाग में हो चुका है जिससे प्रदेश में उत्तरी भाग छोड़कर कई जगह पर कल बारिश हुई है और ये सिलसिला आज भी चलेगा। मुंबई के रास्ते से गुजरात के दक्षिणी छोर से बादल मध्य प्रदेश में फ़ैल रहे हैं। दोपहर बाद इंदौर, भोपाल, जबलपुर संभाग में बारिश होगी। ये मानसून पूर्व नहीं बल्कि इसे मानसून ही माना जा सकता है।
उत्तर भारत में आज पश्चिमी विक्षोभ कमज़ोर है तथा चक्राकार हवाओं से पंजाब, राजस्थान के उत्तरी भाग के कुछ इलाकों में तेज़ हवाओं से बारिश की सम्भावना है।
*अब दो चक्रवात*
फिलीपींस के समुद्र में अब एक साथ दो चक्रवात हो गए हैं। इनमें मेक्खला चक्रवात आज 215 km प्रति घंटे की रफ़्तार में आकर रौद्र रूप धारण कर चुका है और ये अब उत्तर पूर्व की ओर उठ्ते हुए 4 दिन बाद पूरे जापान में [उत्तरी भाग छोड़कर] तूफानी बारिश करेगा। अलावा 26 जून को नाहा, अमामी नामक आइलैंड को तहस नहस कर सकता है। दूसरा चक्रवात इसी के पीछे हिगोस है जो भी इसी की तर्ज़ पर शुरू होकर उत्तर -पूर्व की ओर जायेगा, ये आज 75 km प्रति घंटे की रफ़्तार में आ गया है।





