WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Police Action : SP के निर्देश पर निजी वाहनों पर प्रतिबंधित हूटर, फ्लैश लाइट, अमानक नंबर प्लेट वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई!

पुलिस ने कार पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष लिखी नम्बर प्लेट, हूटर जप्तकर बनाया चालान!

Police Action : SP के निर्देश पर निजी वाहनों पर प्रतिबंधित हूटर, फ्लैश लाइट, अमानक नंबर प्लेट वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई!

 

Ratlam : SP अमित कुमार ने निजी वाहनों पर हूटर लगाने, प्लैश लाइटें लगाने और अमानक नंबर प्लेट के खिलाफ अभियान शुरू किया हैं। सोमवार को कृषि उपज मंडी के पास से निकल रही हूटर लगी कार एमपी 14 सीबी 4440 को रोका गया कार पर नम्बर प्लेट के उपर नेम प्लेट लगी हुई थी। जिस पर नेताप्रतिपक्ष नगर पालिका निगम रतलाम लिखा हुआ था। इस पर यातायात पुलिस द्वारा कार के आगे नेमप्लेट लगाने को लेकर 500 रूपए व हूटर लगाने के लिए 3 हजार रुपए का चालान बनाया गया।

IMG 20250311 WA0066

वहीं एक कार का और चालान बनाया गया जिस पर हूटर लगा हुआ था। पुलिस ने अभियान के तहत 38 वाहनों पर 20,500 जुर्माना किया। ट्रेफिक डीएसपी अनिल कुमार रॉय के निर्देशन में टीआई संतोष चौरसिया, सुबेदार अनोखीलाल परमार, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र दीक्षित, आरक्षक भगत सिंह, मोहन धार्वे ने चालानी कार्रवाई की!

क्या कहते हैं नेता प्रतिपक्ष!
जिस कार का चालान बनाया गया वह मेरी नहीं है। पता करुंगा कि कार पर मेरे नाम की प्लेट लगाकर कौन घूम रहा था!
शांतिलाल वर्मा नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम!