WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Police Take Stern Action Against Habitual Goons and Miscreants : 5 गुंडों के विरुद्ध जेल वारंट, 4 को गिरफ्तार कर भेजा जेल!

Police Take Stern Action Against Habitual Goons and Miscreants : 5 गुंडों के विरुद्ध जेल वारंट, 4 को गिरफ्तार कर भेजा जेल!

Ratlam : SP अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आदतन गुंडे-बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिले के जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने 5 आदतन गुंडों के विरुद्ध धारा 141(1) BNSS के अंतर्गत उपखंड मजिस्ट्रेट (SDM) कार्यालय से जेल वारंट जारी कराए गए।

जारी वारंटों के निर्देश पर 4 आदतन गुंडे गोपाल पिता रामचंद्र, निवासी हलदुनी, बंकट पिता नरसिंह, निवासी- खिमाखेड़ी, लछमन पिता कारूलाल, निवासी भूतेड़ा, कालूराम पिता माधुलाल, निवासी- लाला खेड़ा तथा एक अन्य फरार गुंडे की गिरफ्तारी हेतु पुलिस के प्रयास जारी हैं!

क्या कहते हैं एसपी!

हमारा उद्देश्य आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर रोक, आमजनों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना तथा अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता का स्पष्ट संदेश देना है। अपराधियों के विरुद्ध कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेंगी!
एसपी अमित कुमार!