WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Police’s Prompt Action: 15 लाख रुपये मूल्य के आभूषणों से भरा बैग चंद घंटों में बरामद कर फरियादी को सुरक्षित सुपुर्द किया

206

Police’s Prompt Action: 15 लाख रुपये मूल्य के आभूषणों से भरा बैग चंद घंटों में बरामद कर फरियादी को सुरक्षित सुपुर्द किया

भोपाल : रीवा जिले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई एवं सतर्कता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग थाना अमहिया पुलिस द्वारा चंद घंटों के भीतर बरामद कर संबंधित फरियादी को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।

रीवा निवासी सुमन सिंह ने थाना अमहिया में शिकायत दर्ज कराई कि वे ऑटो से अजगरहा से सिरमौर चौराहा तक यात्रा कर रही थीं, इस दौरान उनका गहनों से भरा बैग वाहन में ही छूट गया। जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।

शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित ऑटो की पहचान कर चालक तक शीघ्र पहुंच बनाई गई। परिणामस्वरूप, कुछ ही घंटों में उक्त बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

बरामद संपत्ति का विधिवत सत्यापन उपरांत फरियादी को सुपुर्द किया गया। कीमती आभूषण सुरक्षित प्राप्त होने पर फरियादी एवं उनके परिजनों द्वारा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

मध्यप्रदेश पुलिस आमजन से अपील करती गई है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 अथवा नजदीकी थाना से संपर्क करें, जिससे समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।