WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Political Stir in Bihar : नीतीश कुमार का आज इस्तीफा संभावित, भाजपा का समर्थन रात तक!

RJD सत्तापलट का विकल्प तलाशने में जुटी, 2020 वाले फार्मूले पर फिर सरकार बनेगी!

1007

Political Stir in Bihar : नीतीश कुमार का आज इस्तीफा संभावित, भाजपा का समर्थन रात तक!

Patna : राजनीतिक उठापटक ने बिहार में रफ्तार पकड़ ली। इस बीच अटकल है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इस्तीफा दे सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ने के साथ ही सभी प्रमुख दल बैठक कर रहे हैं। राजद ने दोपहर में विधायक दल की बैठक बुलाई, जिसमें मौजूदा सियासी संकट से निपटने का विकल्प तलाशा जा सकता है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े दिल्ली से पटना पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि बिहार की स्थिति पर चर्चा करने के लिए वह दिल्ली गए थे। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सभी नेताओं ने अपने आज के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। वहीं नीतीश सरकार के कैबिनेट में शामिल राजद नेता विभागीय काम निपटाने में लगे हैं।
इस बीच बैठकों का दौर शुरू हो गया। भारतीय जनता पार्टी ने शाम 4 बजे बैठक बुलाई है। इसके अलावा JDU रविवार सुबह एक अहम बैठक करने जा रहा है। बिहार में चल रहे सियासी हलचल के बीच आज किसी भी समय कोई बड़ी खबर आने के कयास लगाए जा रहे हैं। नीतीश कुमार को आज रात तक भारतीय जनता पार्टी समर्थन पत्र दे सकती है। जानकारी के मुताबिक 2020 के पुराने फॉर्मूला पर एक बार फिर बिहार में नई सरकार का गठन हो सकता है। स्पीकर और दो डिप्टी सीएम का पद भाजपा अपने हिस्से रखेगी वहीं मुख्यमंत्री के पद पर नीतीश कुमार बने रहेंगे।

केंद्रीय गिरिराज सिंह ने बिहार में चल रहे राजनीतिक संकट के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का बिहार में चल रहे सियासी हलचल में कोई रोल नहीं है हालांकि, पार्टी घटनाक्रमों पर अपनी नजर लगातार बनाए हुए हैं।