Politics of Karnatak : 2019 में कांग्रेस की सरकार गिराने वाले 8 MLA इस बार नहीं जीते!

14 महीने पुरानी कांग्रेस गठबंधन की सरकार को गिराने में मददगार रहे!

311

Politics of Karnatak : 2019 में कांग्रेस की सरकार गिराने वाले 8 MLA इस बार नहीं जीते!

Bengaluru : कर्नाटक में पिछले विधानसभा चुनाव के बाद 2019 में पार्टी बदलकर बीजेपी की सरकार बनवाने के मददगार विधायकों को इस बार मतदाताओं ने नकार दिया। कांग्रेस और JD (S) की 14 महीने पुरानी गठबंधन सरकार 2019 में गिर गई थी। बीजेपी को पाला बदलकर सरकार बनाने में मदद करने वाले 8 विधायक इस बार विधानसभा चुनाव हार गए।
कांग्रेस के 13 और जनता दल (सेक्युलर) के 3 विधायकों ने 2019 में कर्नाटक विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था, जिससे एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस और जेडी (एस) की 14 महीने पुरानी गठबंधन सरकार गिर गई थी।
इसके बाद में, स्पीकर द्वारा अयोग्य घोषित किए गए इनमें से 16 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। इनमें से अधिकांश ने 2019 में उपचुनाव लड़ा और जीत हासिल कर बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में मंत्री भी बने।

ये विधायक को इस बार चुनाव हारे
13 मई)ल को जब चुनाव परिणाम घोषित किए गए, तो प्रतापगौड़ा पाटिल मस्की निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के बसनगौड़ा तुर्विहाल से 13,053 मतों से हार गए। बीसी पाटिल (हिरेकेरूर) को कांग्रेस के उजनेश्वर बसवनप्पा से 15,020 मतों से हार का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर (चिक्काबल्लापुरा) को कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप ईश्वर से 10,642 मतों से हार मिली।
एमटीबी नागराज (होस्कोटे) को कांग्रेस उम्मीदवार शरथ कुमार बाचेगौड़ा ने 5,150 मतों से हाराया। जबकि, श्रीमंत पाटिल (कगवाड) को कांग्रेस के बलरामपुरौडा अलगौड़ा कागे ने 8,827 मतों से हराया. महेश कुमाथल्ली (अथानी सीट) को लक्ष्मण सावदी ने 76,122 मतों के अंतर से हराया। सावदी ने बीजेपी छोड़कर चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन लिया था।

पाला बदलने वालों में ये भी शामिल
केसी नारायण गौड़ा (केआर पेट) और आर शंकर (रानीबेन्नूर) भी चुनाव हार गए और वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में तीसरे स्थान पर रहे। बीजेपी ने विजयनगर निर्वाचन क्षेत्र से सिद्धार्थ सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा था। वह मंत्री आनंद सिंह के बेटे हैं। आनंद सिंह भी पाला बदलने वाले विधायकों में शुमार थे। उन्हें एचआर गवियप्पा से 33,723 मतों से हार का सामना करना पड़ा। रोशन बेग और एएच विश्वनाथ ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा था।

ये पाला बदलने वाले जीते
हालांकि, शिवराम हेब्बार (येलापुर), एस टी सोमशेखर (यशवंतपुर), बिराती बसवराज (के आर पुरम), एन मुनिरत्ना (आर आर नगर), रमेश जारकीहोली (गोकाक) और के गोपालैया (महालक्ष्मी लेआउट) ने चुनाव में जीत दर्ज की।