WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

चुनावी गुणा भाग में जुटी भाजपा,संगठन के कई पदाधिकारी कर रहे मतदान प्रतिशत की समीक्षा

Countdown Begins
BJP Leaders not Happy

चुनावी गुणा भाग में जुटी भाजपा,संगठन के कई पदाधिकारी कर रहे मतदान प्रतिशत की समीक्षा

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी चुनावी गुणा भाग लगाने में जुटी हुई है। संगठन के कई पदाधिकारियों को मतदान प्रतिशत के अनुसार पार्टी को नफा नुकसान को लेकर समीक्षा की जा रही है। प्रदेश में इस बार मतदान का प्रतिशत कम हुआ है। अब इसका भाजपा के उम्मीदवार का क्या असर पड़ेगा, इसे लेकर आंकलन किया जा रहा है।

भाजपा ने मध्य प्रदेश में तय किया था कि हर बूथ पर 370 वोट पार्टी के बढ़ना है, लेकिन मतदान प्रतिशत कम होने के बाद क्या स्थिति बनेगी। इस पर भी विचार किया जा रहा है।

प्रदेश भाजपा ने दो लक्ष्य को लेकर यहां पर काम किया था, हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाना या दस प्रतिशत वोट शेयर हर सीट पर बढ़ाना। इस दोनों लक्ष्यों पर कितनी पार्टी खरी उतरने जा रही है, इसे लेकर समीक्षा की जा रही है।

पार्टी सूत्रों की मानी जाए तो अब तक जितनी सीटों की समीक्षा पूरी हो चुकी है, उनसे से अधिकांश पर भाजपा दस प्रतिशत अपना वोट शेयर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में बढ़ा सकती है। इसमें कई सीटें शामिल हैं, जिन पर भाजपा की समीक्षा में यह बात सामने आई की पार्टी अपने इस लक्ष्य को आधे से ज्यादा सीटों पर पूरा कर सकती है। हालांकि अभी सभी सीटों की समीक्षा नहीं हुई है। पार्टी के जिन-जिन सीटों पर समीक्षा हुई हैं, उनसे से कुछ पर उसकी पिछले चुनाव की तुलना में बड़ी जीत भी हो सकती है।