Porn Video: महिला के साथ लॉज में दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर ऐंठी रकम

आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज

1222
MP News: पहले दोस्‍ती, व्‍हाट्सएप पर प्‍यार और फिर बलात्‍कार

Porn Video: महिला के साथ लॉज में दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर ऐंठी रकम

भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक लॉज में नर्मदापुरम से आई महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला घटना के वक्त आरोपी के साथ एक फ्लैट के सौदे के सिलसिल में भोपाल आई थी। दोनों लॉल में रूके थे। इस दौरान आरोपी ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया और फिर महिला को ब्लैकमेन कर नौ माह तक शारीरिक शोषण करता रहा और रकम भी ऐंठ ली। परेशान होकर महिला ने बुधवार को मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम निवासी 39 वर्षीय महिला गृहणी है। महिला के घर में शैलेन्द्र शुक्ला नाम का युवक किराय से रहता है। कई महीनों तक किराए से रहने के कारण शैलेन्द्र कई कामों में महिला की मदद कर देता था। पिछले साल महिला ने शैलेन्द्र को बताया कि उसका भोपाल के द्वारकाधाम में एक फ्लैट है, जिसे वह बेचना चाहती ह। इस पर शैलेन्द्र ने कहा कि भोपाल में उसकी पहचान के कई लोग हैं, उनसे बात कर वह फ्लैट बिकवा देगा। इसके बाद 7 मार्च 2022 को महिला शैलेन्द्र के साथ भोपाल आई तथा उसे फ्लैट दिखा दिया। इसी दिन शैलेन्द्र ने एक पार्टी से फ्लैट के बारे में बात कर ली। दो दिन बाद ही दोनों फ्लैट की बिक्री के लिए फिर से भोपाल आए।

वे यहां पर हनुमानगंज इलाके की एक लॉज में रुके। यहां पर शैलेन्द्र ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में इसी वीडियों को वायरल करने की धमकी देकर उसने महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही वह महिला से पैसे ऐंठना भी शुरू कर दिया। जमीन के एक सौदे के पैसे भी उसने अपने पास रख लिए। शारीरिक शोषण व ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।