Power Through Vastu Shastra: कांग्रेस दफ्तर का कबाड़ था बेसमेंट, अब बना आलीशान

वास्तु शास्त्र के जरिए सत्ता के शिखर तक पहुंचने का रास्ता तलाश रही कांग्रेस

716

Power Through Vastu Shastra: कांग्रेस दफ्तर का कबाड़ था बेसमेंट, अब बना आलीशान

भोपाल: कांग्रेस एक बार फिर से अपने प्रदेश दफ्तर में वास्तु दोष दूर करने में जुटी हुई है। हालांकि कांग्रेस का कोई भी नेता इस संबंध में बोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन जानकारी मानते हैं कि कांग्रेस दफ्तर के बैसमेंट उजाड़ और कबाड़ से भरा हुआ बड़ा वास्तुदोष था। कांग्रेस ने इस वास्तु दोष को सुधार लिया है। इसके अलावा भी भवन में जितनी जगह पर वास्तुदोष दिखाई पता चल रहा है,उसे दूर करने किए जा रहे हैं।

कांग्रेस दफ्तर का बैसमेंट कई सालों से उजाड़ पड़ा हुआ था, बारिश में यहां पर पानी भरा जाता था, साल भर तक इसमें पानी भरा रहता था। इसके अलावा जिस जगह पर पानी नहीं भरता था, वहां पर पीसीसी का कबाड़ भर दिया जाता था। अब यह जगह आलीशान हो गई है। कांग्रेस भवन का बैसमेंट इस वक्त पूर दफ्तर का सबसे सुंदर हो गया है।

यहां पर पानी को पूरी तरह से रोक कर, फ्लोर पर टाइल्स लगाकर इसको नया रूप दे दिया गया है। पीछे से बैसमेंट में जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें कैबिन बनाए गए हैं। करीब दो दर्जन इसमें कैबिन बनाए गए हैं। हर दो कैबिन के साथ एक कैबिन कम्प्यूटर वर्क के लिए दिया गया है। इसके साथ ही एक बड़ा और एक छोटा मीटिंग हॉल भी इसमें बनाया गया है।

बैसमेंट में जाने को जो रास्ता सालों से बंद था, वह अब खोल दिया गया है। पीसीसी के गेट से अंदर आते ही नीचे जाने की सीढ़ियां हैं। इसके अलावा एक और रास्ता राजीव गांधी हॉल के पीछे से भी यहां पर जाने के लिए है। दोनों ही सीढ़ियों को अब बैसमेंट में जाने के लिए खोल दिया गया है। इसके अलावा एक ग्राउंड फ्लोर के वॉशरूप को भी दुरुस्त किया गया है।

 *प्रकोष्ठ और विभाग के प्रमुखों को दिए जाएंगे कैबिन* 

बताया जाता है कि यह कैबिन प्रदेश कांग्रेस के विभागों के अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को दिए जाएंगे। साथ ही उन्हें काम करने के लिए कम्प्यूटर भी दिए जाएंगे। इन सभी की मीटिंग नीचे के हॉल में ही होगी।