WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Prajwal Revanna Convicted : JDS से निष्कासित पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार, सजा का एलान कल, बेंगलुरु कोर्ट का फैसला!

रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के 2,000 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप सामने आए, कई सबूत पेश!

Prajwal Revanna Convicted : JDS से निष्कासित पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार, सजा का एलान कल, बेंगलुरु कोर्ट का फैसला!

Bangaluru : पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और जेडीएस पार्टी से निष्कासित पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने रेप मामलों में दोषी ठहराया। इस मामले में अदालत शनिवार को सजा सुनाएगी। प्रज्वल रेवन्ना 2024 में दर्ज हुए चार आपराधिक मामलों में मुख्य आरोपी हैं। इंटरनेट पर यौन शोषण के 2,000 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप सामने आए थे। जनता दल (सेक्युलर) से जीतकर सांसद बने प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं।

पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को 47 साल की नौकरानी से रेप के आरोप में दोषी ठहराया गया है। कर्नाटक सरकार ने प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स टेप लीक होने के बाद जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने रेप मामले में प्रवज्जल रेवन्ना दोषी करार दिया। कोर्ट में रेवन्ना के ड्राइवर ने भी बयान दिया और बताया कि प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल से कैसे लीक हुए 2,000 अश्लील फोटो और 40 अंतरंग वीडियो।

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यह फैसला उनके खिलाफ दर्ज रेप के चार मामलों में एक में आया। अभी बाकी 3 मामलों का फैसला बाकी है। बेंगलुरु की अदालत शनिवार को रेवन्ना को सजा सुनाएगी। प्रज्वल रेवन्ना पर आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत कई आरोप लगाए गए। जिनमें रेप, सेक्सुअल हैरासमेंट और सबूत नष्ट करना भी शामिल है। रेवन्ना जिस मामले में दोषी करार दिए गए, उस मामले को हासन जिले के होलेनरसीपुरा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। बेंगलुरु में विशेष अदालत ने 18 जुलाई को बलात्कार के मामले की सुनवाई पूरी कर ली थी। इसके बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। फैसला सुनते ही रेवन्ना कोर्ट रूम में ही फूट-फूटकर रोने लगा।

 

2000 पन्नों की चार्जशीट, 150 गवाह, रेवन्ना मुश्किल में

रेवन्ना के खिलाफ पहली पहली शिकायत अप्रैल 2024 में एक महिला ने दर्ज कराई थी, जो उनके परिवार के फार्महाउस में घरेलू नौकरानी के रूप में काम करती थी। उसने रेवन्ना पर 2021 से बार-बार बलात्कार करने और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर दुर्व्यवहार के वीडियो जारी करने की धमकी देने का आरोप लगाया। रेवन्ना के महिलाओं के साथ आपत्तिजनक अवस्था में सामने आए वीडियो ने बीजेपी को भी मुश्किल में डाला था। रेवन्ना को जर्मनी से लौटने पर 31 मई को गिरफ्तार किया गया था।

IMG 20250801 WA0110

प्रभावशाली राजनीतिक परिवार का काला पन्ना

प्रज्वल रेवन्ना एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखता है। वह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का पोता हैं। प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना कर्नाटक सरकार में मंत्री और चाचा एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। प्रज्वल खुद 2019 में हासन लोकसभा सीट से सांसद चुना गया था, हालांकि 2024 के चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा।

इस कांड के सामने आने के बाद जेडीएस ने उसे पार्टी से निलंबित भी कर दिया था। जांच में यह भी सामने आया था कि रेवन्ना महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के बाद उन्हें सरकारी नौकरी का लालच दिया करता था।