Prashant Kishor in Support of BJP : कई दशकों तक BJP होगी बड़ी खिलाड़ी 

राहुल गांधी गलतफहमी में जी रहे, BJP अभी कहीं नहीं जा रही  

506
Prashant Kishor in Support of BJP

Panji (Goa) : हमेशा अपने राजनीतिक बयानों से करवट बदलने रहने वाले चुनाव प्रबंधक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) अब BJP की तरफ झुकते नजर आ रहे हैं। गोआ में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आने वाले लम्बे समय तक देश की राजनीति में BJP  का दबदबा रहेगा। मोदी-युग के अंत का इंतजार करना कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गलती है। प्रशांत किशोर ने साफ कहा कि उनका मानना है कि कांग्रेस को कई दशकों तक BJP से लड़ना होगा।

अभी प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) पश्चिम बंगाल की CM सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के लिए अघोषित रूप से काम कर रहे हैं। बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी (TMC) की जीत के बाद उन्होंने घोषणा की थी कि वे ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के साथ काम नहीं कर रहे। यह भी ख़बरें आईं कि प्रशांत किशोर कांग्रेस जॉइन (Congress Join) कर सकते हैं। लेकिन, बात न बनने पर अब प्रशांत किशोर फिर TMC के साथ काम कर रहे हैं। अगले विधानसभा चुनावों से पहले वे में TMC की जमीन तलाशने ही पहुंचे हैं।

प्रशांत किशोर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि BJP चाहे जीते या हारे, लेकिन वह भारतीय राजनीति के केंद्र में रहेगी। वैसे ही जैसे कांग्रेस के 40 साल थे। यदि आप भारत में 30% वोट पा लेते हैं, तो आप जल्दी कहीं नहीं जा सकते। इसलिए इस चक्रव्यूह में कभी न फंसे कि लोग गुस्सा हो रहे हैं और वे मोदी को उखाड़ फेकेंगे। हो सकता है लोग मोदी को हटा दें, लेकिन BJP फिर भी कहीं नहीं जा रही। दशकों तक BJP के दबदबे की भविष्यवाणी करने के साथ प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे शायद किसी वहम में हैं कि BJP सिर्फ मोदी लहर तक ही सत्ता में रहने वाली है।

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के साथ समस्या है कि वे सच्चाई को नहीं समझ रहे। जब तक मोदी की ताकत समझ नहीं लेते, उनकी मजबूती को मान नहीं लेते, तब तक आप उनका सामना नहीं कर पाएंगे। मुझे जो समस्या दिखती है वह यह है कि लोग मोदी की ताकतों को समझने में ज्यादा समय नहीं दे रहे! वे यह नहीं समझ रहे कि मोदी इतने लोकप्रिय कैसे हो रहे हैं। जब आपको यह पता होगा, तब ही उनका सामना कर सकेंगे।

कांग्रेस के वोट बंटे 
उनका कहना था कि कांग्रेस की लोकप्रियता घटने का सबसे बड़ा कारण वोटों का बंटवारा है। कांग्रेस के दो तिहाई वोटों का हिस्सा 10, 12 या 15 राजनीतिक पार्टियों के बीच बंटा है। कांग्रेस के पतन की यही सबसे बड़ी वजह है। 65% वोट बंट गए, इसलिए कांग्रेस नीचे आ गई। प्रशांत किशोर ने देश में वोटों के बंटे होने पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि अगर मतदाताओं के स्तर पर देखा जाए तो यह एक तिहाई और दो तिहाई के बीच की लड़ाई है। सिर्फ एक तिहाई जनता ही BJP के लिए वोट कर रही है या BJP को सपोर्ट कर रही है।

मोदी का विरोध नहीं
BJP और नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के भविष्य को Congress किस तरह देखती है? इस सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि आप कांग्रेस के किसी भी नेता के पास चले जाइए, वे आपसे कहेंगे कि यह कुछ समय की बात है, लोग तंग आ रहे हैं, सत्ता विरोधी लहर आएगी और लोग मोदी को हटा देंगे। मुझे इस पर शक है। यह नहीं होने वाला। मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में इतनी बढ़ोतरी कर दी, पर उनके खिलाफ जनता में कोई बड़ा आक्रोश तक नहीं दिखा।