चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए भगवान श्री महाकाल से प्रार्थना

428

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए भगवान श्री महाकाल से प्रार्थना

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

आज शाम को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लेंडिंग के लिए देश दुनिया की निगाहें है वही देशवासी भी इसके लिए उत्सुक है और चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।वही उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी आज सुबह भस्म आरती के दौरान विशेष पूजन अर्चन किया गया।इस दौरान श्रद्धालु देश का तिरंगा और चन्द्रयान-3 की तस्वीर लेकर बैठे थे।

चन्द्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के लिए भी उज्जैन में 14 जुलाई को अनुष्ठान-अभिषेक किया गया था। आज चांद की सतह पर चंद्रयान की लैंडिंग होने जा रही है।

भस्म आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए भगवान महाकाल का पूजन अभिषेक कर भस्म आरती में लैंडिंग की उलटी गिनती शुरू होने के बाद विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना की । वही अब चंद्रयान तीन के चंद्रमा की सतह पर उतरने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है देश वासियों में भी प्रतिपल उत्सुकता बढ़ती जा रही है न हों वे अपने अपने स्तर पर है इस महारथी अभियान की सफलता के लिए प्रार्थनाएँ कर रहे हैं उज्जैन के अन्य मंदिरों औरदेव स्थानों पर भी है चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की जा रही है ।

इसरो के प्रमुख डॉ. एस. सोमनाथ भी गत 24 मई को उज्जैन आए थे। उन्होंने महाकालेश्वर सहित अन्य मंदिरों के दर्शन किए थे। इसरो प्रमुख ने महाकाल मंदिर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए कामना की थी।