WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

PRC करेंगे आवासीय भू अधिकार योजना के आवेदनों की मानिटरिंग

PRC करेंगे आवासीय भू अधिकार योजना के आवेदनों की मानिटरिंग

भोपाल
राज्य शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में हर ग्राम पंचायत क्षेत्र में आबादी क्षेत्र की भूमि पर पात्र परिवारों को आवासीय भूखण्ड उपलब्ध कराने मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना प्रारंभ की गई है। योजना में प्राप्त आवेदन तथा स्वीकृत प्रकरणों की आॅनलाईन मॉनीटरिंग एवं कार्य की प्रगति की समीक्षा प्रमुख राजस्व आयुक्त द्वारा की जाएगी। आवेदक को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के तहत आवासीय भू-खण्ड प्राप्त करने के लिए आॅनलाईन पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की सूची तहसीलदार आईडी से देखी जा सकती है। योजना के तहत ऐसे आवेदक परिवार जिनके पास स्वतंत्र रूप से रहने के लिए आवास है तथा पॉच एकड़ से अधिक भूमि है, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अतिरिक्त आवेदक परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस दुकान से राशन प्राप्त करने के लिए पात्रता पर्ची के लिए पात्रता नहीं रखता है और आवेदक परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता है या आवेदक परिवार का कोई भी सदस्य शासकीय सेवा में है तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा।