Preparation for Counting of Votes : 143 टेबलों पर 20.32 लाख वोटों की गिनती से तय होगी 9 उम्मीदवारों की किस्मत!

सबसे ज्यादा टेबलें इंदौर-2 की गिनती के लिए, सबसे ज्यादा वोट इंदौर-5 में! 

369

Preparation for Counting of Votes : 143 टेबलों पर 20.32 लाख वोटों की गिनती से तय होगी 9 उम्मीदवारों की किस्मत!

Indore : नेहरू स्टेडियम में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जिले की सभी 9 विधानसभाओं की ईवीएम रखी गई हैं। एक दिन पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन स्टेडियम का दौरा कर चुके हैं। विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब तीन दिसंबर को होने वाली मतगणना की तैयारी की जा रही है।

विधानसभा क्षेत्रों की 2561 ईवीएम में 20,32,266 मतों की गणना के लिए 143 टेबलें लगाई जाएंगी। विधानसभा के अनुसार टेबल और राउंड का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है। सभी 9 विधानसभाओं के लिए 143 टेबल का प्रस्ताव भेजा है। नेहरू स्टेडियम में 9 कक्षों में मतगणना की जाएगी। डाक मतपत्रों की गणना के लिए 37 टेबलें लगाई जाएंगी। विधानसभा क्षेत्र इंदौर-5 और राऊ में पांच-पांच टेबलें डाक मतपत्र के लिए लगेंगी। देपालपुर में सबसे कम तीन टेबलें रहेंगी।

IMG 20231127 WA0017

3 दिसंबर को सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। इसके बाद सुबह 8.30 बजे ईवीएम में दर्ज मतों की गणना शुरू होगी। मतगणना के कार्य में लगभग 900 अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। इनमें 516 शासकीय सेवक ईवीएम के मतों की गणना करेंगे, वही 180 शासकीय सेवक पोस्टल बैलेट की गिनती करेंगे। बाकी कर्मचारी ईवीएम लाने और दूसरे कामकाज में लगेंगे।

IMG 20231127 WA0016

इंदौर-2 क्षेत्र में 301 ईवीएम के मतों की गणना की जाना है। यहां सबसे कम 67.37 मतदान हुआ, लेकिन इसके बाद भी यहां सर्वाधिक 21 टेबलों पर मतों की गणना होगी। 02,34, 096 मतों की गणना 14 राउंड में पूरी होगी। सबसे छोटे विधानसभा क्षेत्र इंदौर-3 के साथ इंदौर-2 के परिणाम भी आ जाएंगे। सबसे अधिक मतदाता संख्या वाली विधानसभा इंदौर-5 में 20 टेबल लगेंगी और 18 राउंड में इसका नतीजा सामने आएगा।