WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने मध्यप्रदेश की तीन विभूतियों को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया

1209
WhatsApp Image 2023 04 05 At 10.31.39 PM

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने मध्यप्रदेश की तीन विभूतियों को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया

भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को मध्यप्रदेश की तीन विभूतियों को वर्ष 2023 के पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। कला के क्षेत्र में श्री रमेश परमार और श्रीमती शांति परमार तथा चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. मुनीश्वर चंद्र डावर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

झाबुआ के कलाकार दंपत्ति श्री रमेश परमार और श्रीमती शांति परमार पिछले 3 दशकों से झाबुआ की सुप्रसिद्ध जनजातीय गुड़िया और पारंपरिक जनजातीय परिधान के निर्माण में लगे हुए हैं। जबलपुर के चिकित्सक डॉ. डावर किफायती इलाज से समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की सेवा कर रहे हैं।

राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में नागरिक अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में वर्ष 2023 के लिए 3 पद्म विभूषण, 5 पद्म भूषण और सैंतालिस पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए गए।