President pees in Pants : राष्ट्रपति ने पैंट में पेशाब की, वीडियो दिखने पर कार्रवाई! 

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वाले 6 पत्रकारों पर एक्शन!  

945

President pees in Pants : राष्ट्रपति ने पैंट में पेशाब की, वीडियो दिखने पर कार्रवाई! 

Nairobi : दक्षिणी सूडान में एक वीडियो के सामने आने के बाद यहां छह पत्रकारों को हिरासत में लिया गया। इस वीडियो में दक्षिणी सूडान के राष्ट्रपति कथित रूप से पैंट में पेशाब करते नजर आए थे। सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति को पैंट में पेशाब हो गया था। इस घटना का वीडियो दिखाने पर या एक्शन लिया गया।

IMG 20230111 WA0095

दिसंबर में एक कार्यक्रम दौरान नेशनल एंथम के दौरान राष्ट्रपति सलवा कीर की ग्रे पैंट पर एक काला धब्बा फैलता देखा गया। यह फर्श पर आकर एक बड़ा गीला निशान बन गया था। रॉयटर्स के अनुसार, 71 वर्षीय राष्ट्रपति रोड कमीशनिंग कार्यक्रम में राष्ट्रगान के लिए खड़े थे। हालांकि यह वीडियो टेलीविजन पर कभी प्रसारित नहीं हुआ। लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

साउथ सूडान यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष पैट्रिक ओयेट ने कहा कि सरकारी दक्षिण सूडान ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के साथ काम करने वाले पत्रकारों को मंगलवार और बुधवार को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का संदेह है कि राष्ट्रपति के पेशाब करने का वीडियो कैसे सामने आया। उन्होंने पत्रकारों के नाम कैमरामैन जोसेफ ओलिवर और मुस्तफा उस्मान, वीडियो एडिटर विक्टर लाडो, कंट्रीब्यूटर जैकब बेंजामिन और चेरबेक रूबेन और जोवल टूम्बे बताया है।

साल 2011 से दक्षिण सूडान को स्वतंत्रता मिलने के बाद से सलवा कीर राष्ट्रपति हैं। सरकारी अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का कई बार खंडन किया कि वे अस्वस्थ हैं।पिछले एक दशक से देश संघर्ष में उलझा हुआ है। पैट्रिक ओयेट ने आगे कहा है कि हम सब चिंतित हैं। क्योंकि, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है उन्हें लंबे समय तक हिरासत में रखा जा सकता है। दक्षिणी सूडान का कानून कहता है कि जज के सामने पेश होने से पहले लोगों को अधिकतम 24 घंटे तक हिरासत में रखा जाता है।