
Principal’s Indecent Behavior: हरदोई के स्कूल की तानाशाही, बाहर से किताबें खरीदने पर प्रिंसिपल ने अभिभावक से की अभद्रता, देखें वीडियो
राजधानी लखनऊ से सटे जिले हरदोई में शिक्षा के मंदिर को व्यापार का केंद्र बनाने का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ के प्रतिष्ठित ‘सनबीम स्कूल’ में प्रिंसिपल की तानाशाही और अभिभावक के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैएक अभिभावक के साथ न्यू सनबीम स्कूल की प्रधानाचार्या ममता मिश्रा के अभद्र व्यवहार का वीडियो रविवार को वायरल होने के बाद जिले में खलबली मच गई है।
अभिभावक ने कापी को लेकर विवाद करने की बात कही है,यूपी में हरदोई के सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल ममता मिश्रा है जो यूकेजी की छात्रा की मां नीलम वर्मा को बुरी तरह झिड़क रही हैं और अपनी बच्ची का नाम कटाने और स्कूल से ले जाने को कह रही हैं। अब मामला भी जान लीजिए। बच्ची को कई दिन से होमवर्क नहीं दिया जा रहा था क्योंकि उसने 1200 रुपए की चार कॉपी नहीं खरीदी थी। ये कॉपी पूरा कोर्स स्कूल से खरीदने के बाद लेने को कहा गया था। इसके लिए मां ने स्कूल पहुंचने पर कहा कि उनके पति की सैलरी नहीं आई है इसलिए कॉपी अभी नहीं खरीद पाई है। जबकि प्रधानाचार्या का कहना है कि अभिभावक ने जानबूझ कर टीकाकरण वाले दिन सोची समझी साजिश में विवाद कर उनका वीडियो बनाकर प्रसारित किया गया।
वायरल वीडियो में बच्चे की मां खड़ी होकर कुछ बात करने का प्रयास करती है तो प्रधानाचार्या कहती हैं You shut up! Get lost। काटो बच्चे का नाम, तुरंत रजिस्टर से नाम हटाओ। आ गए तमाशा करने, भागो यहां से। हरदोई में सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल ममता मिश्रा की इस भाषा की भर्त्सना हो रही है।
प्रिंसिपल साहिबा बच्चे के मां-बाप को हड़का रही हैं। अभिभावक को तेजी से बोलते हुए चुप-चुप कहती हैं और फिर उसके बच्चे का नाम काट देने की भी धमकी देती हैं। अभिभावक का कहना है कि उसने दूसरी जगह से कापी ले ली थी, उसी में प्रधानाचार्या नाराज हो गईं। देखते देखते यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो गया।
दूसरी तरफ प्रधानाचार्या ममता मिश्रा का कहना है कि अभिभावक का एक और बच्चा तीन वर्ष से स्कूल में पढ़ता है। हमेशा तारीफ ही की, लेकिन दूसरे बच्चे के प्रवेश में पहले उन्होंने प्रवेश फीस कम कराई और फिर और दबाव डाल रहे थे। बीती 24 तारीख को टीकाकरण था। बच्चों को स्कूल में टीका लग लगा था। उसी दिन वह आए और विद्यालय का माहौल खराब करने लगे।
प्रधानाचार्या ममता मिश्रा ने कहा कि ज्यादा बबाल करने पर उन्होंने अभिभावक को विद्यालय से जाने के लिए कहा। अभिभावक अभद्र भाषा का प्रयोग किया, तब उन्होंने भी कहा। हां मेरी बात कहने का तरीका थोड़ा तेज हो गया। पहली की बात उन्होंने वीडियो से काट दी और अन्य एडिट कर प्रसारित कर दिया, जोकि बदनाम करने के लिए साजिशन किया गया।





