WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Priyanka Gandhi : प्रियंका का रायबरेली सीट से चुनाव लड़ना लगभग तय!

उत्तर और दक्षिण भारत को लेकर कांग्रेस की खास रणनीति!

1251
WhatsApp Image 2022 12 28 At 11.23.28 AM 696x551

Priyanka Gandhi : प्रियंका का रायबरेली सीट से चुनाव लड़ना लगभग तय!

Raibareli : अगला लोकसभा चुनाव प्रियंका गांधी रायबरेली सीट से लड़ सकती हैं। वे उत्तर भारत में कांग्रेस की कमान भी संभालेंगी। यूपी की कमान भी प्रियंका के हाथ होगी।

प्रियंका यूपी के अलावा अब आगे भी जिन राज्यों में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जाएगी, वहां राहुल के साथ यात्रा में साथ रहेंगी। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में प्रियंका ने जमकर प्रचार किया और कांग्रेस वहां चुनाव भी जीती। इस जीत का पार्टी के लिए बड़ा महत्व है। कांग्रेस अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच जिम्मेदारी बांटने वाली है। राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं और दक्षिण भारत की जिम्मेदारी संभालेंगे। जबकि, प्रियंका गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ सकती हैं और उत्तर भारत में पार्टी की कमान संभालेंगी। इसका यह मतलब नहीं है कि राहुल उत्तर भारत के राज्यों में प्रचार नहीं करेंगे। वे यूपी में भी सक्रिय रहेंगे लेकिन यूपी में पार्टी की कमान प्रियंका के हाथ में ही होगी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नए साल में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। प्रदेश में यह यात्रा तीन दिन रहेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी, जिन्होंने यूपी के विधानसभा चुनावों में पार्टी की पराजय के बाद प्रदेश आना लगभग छोड़ दिया हैं। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए प्रदेश की राजनीति में उनके दोबारा सक्रिय होने की बात कही जा रही है। कांग्रेस के नेताओं के अनुसार प्रियंका गांधी अब पूरी तरह से यूपी में पार्टी को मजबूत करने में जुटेंगी।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनकी सक्रियता का पता सभी को चलेगा। प्रियंका की टीम के लोगों का दावा है, कि राहुल गांधी अब दक्षिण में और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर में कमान संभालेंगी और लखनऊ तथा दिल्ली में रहते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रणनीति को ध्वस्त करने में जुटेंगी।

उत्तर भारत की कमान प्रियंका के पास
यूपी कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद से लेकर राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर और पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह सभी का यही कहना है। इन नेताओं के अनुसार, यूपी के विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद प्रियंका गांधी ने योजनाबद्ध तरीके से हिमाचल प्रदेश पर ध्यान देना शुरू किया। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा पर अपना ध्यान केंद्रित किया। जब राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण भारत से शुरू की तो वो अनायास हुआ फैसला नहीं था। बहुत सोच समझकर किया गया था। पूरे दक्षिण भारत में राहुल की यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी कहीं भी शामिल नहीं हुईं। लेकिन, दक्षिण से निकलते ही वे मध्य प्रदेश में अपने पति व बेटे के साथ यात्रा में शामिल हुईं। अब वे यूपी में राहुल के साथ यात्रा में शामिल हो रही हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल
यूपी के बीते विधानसभा चुनावों में भले की कांग्रेस पार्टी को लाभ नहीं हुआ, लेकिन प्रियंका की मेहनत में कोई कमी नहीं रही। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी के कमान संभालने पर पार्टी को यूपी सहित पूरे उत्तर भारत में लाभ होगा। राहुल के चलते दक्षिण भारत में पार्टी का परचम फहराएगा। कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी कहते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल होंगी। हर दिन एक सभा होगी। राहुल गांधी अपने यात्रा के अनुभव को बताएंगे।