WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Priyanka Roared in Mandala : कांग्रेस सरकार बनी, तो स्कूली बच्चों को 500 से 1500 रुपए मिलेंगे!

इंदिरा गांधी को याद करके मंडला की आदिवासी संस्कृति की तारीफ की!

706
WhatsApp Image 2023 10 12 At 16.37.47

Priyanka Roared in Mandala : कांग्रेस सरकार बनी, तो स्कूली बच्चों को 500 से 1500 रुपए मिलेंगे!

Mandla : चुनाव की घोषणा के बाद आज कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने कई नई घोषणा करते हुए शिवराज सरकार पर जमकर हमला किया। इसके अलावा उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो बच्चों को योजना के तहत निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसका नाम ‘पढ़ो और पढ़ाओ’ होगा। प्रत्येक स्कूली बच्चे को प्रोत्साहन के तहत धनराशि दी जाएगी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को 500 रुपये दिए जाएंगे। कक्षा-9 और कक्षा-10 के बच्चों को एक हजार रुपये और कक्षा-11 और कक्षा-12 के बच्चों को 1,500 रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे। प्रियंका गांधी जब मंच पर भाषण दे रही थी, तो मंडला के लोग भी बीच-बीच में भाजपा सरकार पर आरोप लगा रहे थे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने एक शख्स को मंच पर आमंत्रित किया और कहा ‘आप आ जाइए यहां, मुझे बताते रहिएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि 15 महीने में कमलनाथ की सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। 12 हजार बर्तन बैंक बनाए। कांग्रेस कुछ गारंटी लाई है। हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त, 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ, पुरानी पेंशन योजना लागू होगी। गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा। नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रुपये महिलाओं के खाते में डाले जाएंगे।

इसके अलावा किसानों को 5 हॉर्स पावर तक बिजली मुफ्त देंगे। मध्य प्रदेश में जातिगत जनगणना कराएंगे, जहां भी 50% से ज्यादा आदिवासी होंगे, वहां छठी अनुसूची लागू की जाएगी। बैकलॉग पदों पर तत्काल भर्ती होगी। पीएम आवास योजना की शहर और गांव में धनराशि अलग-अलग मिलती है। पीएम आवास योजना की धनराशि शहर और गांव में बराबर मिलेगी।

WhatsApp Image 2023 10 12 at 16.37.35

मंडला आदिवासी संस्कृति की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे याद है मेरी दादी इंदिरा जी कहती थीं कि ये दुनिया की सबसे बढ़िया संस्कृति है। प्रकृति से प्रेम, पूजा और इसकी सुरक्षा करना सिखाया जाता है। प्रकृति पर निर्भर आप सादा जीवन जीते हैं। पारंपरिक हुनर और कौशल के सहारे आप अपना जीवन चलाते हैं। प्रकृति को आप समृद्ध रखते हैं। मढ़िया चौगान में पहली बार देखा। वह आदिवासी आस्था के गौरव का केंद्र है। जो आपकी पगड़ी है, इससे आपका सम्मान जुड़ा है।

योजना में गड़बड़ी दिखने पर डांट

‘पढ़ो और पढ़ाओ’ योजना के बारे में प्रियंका ने बच्चों को पैसे देने की बात नहीं कही थी। मंच पर ही मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ कुर्सी से उठे। प्रियंका के पास जाकर बोले कि यह एक रह गया है। इस पर प्रियंका गांधी ने पढ़ना शुरू किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को सालाना 500 से 1,500 रुपये दिए जाएंगे। इस पर कमलनाथ बोले कि हर साल नहीं हर महीने दिए जाएंगे। इस पर प्रियंका ने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि यहां तो सालाना लिखा है। आप इसकी जांच करें, तभी तो मैं कहूं कि सालाना लिखा है और हर महीने बोल रहे हैं।

नीयत पर उठाकर घेरा

कांग्रेस की सरकार गिरने का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा कि पिछला जनादेश, धनादेश के बल पर बदल दिया गया। आपने साढ़े तीन साल में इनकी नीयत देख ली है। जो पार्टी घोषणा कर रही है, उनका रिकॉर्ड देखो। मेरा मानना है कि जनता से ज्यादा किसी में विवेक नहीं होता है। कोई कुछ भी कहे, आप सच्चाई को पहचानते हैं। मेरी दादी को आप याद करते हैं क्योंकि आपने सही नीयत को पहचाना। आपने उन्हें आगे बढ़ाया। उन्होंने आपको आगे बढ़ाया। मैं आपसे वोट नहीं जागरूकता मांगती हूं। जिस दिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी, उस दिन से सही काम शुरू होगा। जो घोषणाएं की हैं, उसका रिकॉर्ड देखिए। हमने दूसरे राज्यों में कर के दिखाया है।

जातिगत जनगणना कराएंगे

उन्होंने कहा कि हम बार-बार कहते हैं कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए। इससे पता चलेगा कि हमारे देश में ओबीसी, आदिवासी, दलित समेत किस वर्ग के कितने लोग हैं। हम देश में गिनती करने को कह रहे हैं। दलित कितने हैं, आदिवासी कितने हैं, गिनती करो तभी पता चलेगा कि सही हो रहा है या नहीं हो रहा है। बिहार में गिनती की गई। पता चला कि 84% लोग ओबीसी, एससी-एसटी वर्ग के हैं। जिनकी आबादी ज्यादा है, उन्हें पद और मौका नहीं मिल रहा है। हम चाहते हैं कि गिनती से लोगों के साथ न्याय हो सके। ये सरकार इतना भी नहीं करना चाहती। ये कहते हैं कि हम जनता और समाज को बांटना चाहते हैं। सच तो यह है कि हम सभी को न्याय देना चाहते हैं।

225 महीनों की सरकार, 250 घोटाले

प्रियंका ने कहा कि 225 महीनों की सरकार है और 250 घोटाले हैं। 18 साल में 22 हजार घोषणाएं की हैं। मंडला की सड़क बीते 10 साल से बन रही है। यहां की सड़क के लिए गडकरी जी को माफी मांगनी पड़ी। स्कूल में घोटाला, भर्ती में घोटाला हर चीज में यहां घोटाला है। जब भर्ती की परीक्षा में घोटाला है तो नौजवान क्या करे। अगली पीढ़ी के लिए भी यहां कुछ दिख नहीं रहा। व्यापमं का जो घोटाला हुआ, उसमें कितने लोग मर गए, कोई जांच नहीं की। नर्मदा में घोटाला, महाकाल में घोटाला, मंदिर में जो मूर्ति लगाई उसमें घोटाला। थक नहीं गए हो आप, जो नेता होते हैं राजनीति में आते हैं, ये भावना लेकर आते हैं कि सेवा करेंगे। आपको भी लगता है गांव का है, करेगा। फिर मंच पर आकर कुछ भी कहानियां सुना रहे हैं\, जबकि सच्चाई कुछ और है। नर्मदा मैया में घोटाला हो रहा है। उन्होंने भ्रष्टाचार किया है उन्हें सबक सिखाने का समय आ गया है।