WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Pune Porsche Accident : ड्राइवर धमकाने पर पुणे पोर्श हादसे में अब आरोपी के दादा गिरफ्तार! 

ड्राइवर ने शिकायत की, उसे आरोप खुद पर लेने के लिए धमकाया गया!

Pune Porsche Accident : ड्राइवर धमकाने पर पुणे पोर्श हादसे में अब आरोपी के दादा गिरफ्तार! 

Pune : पुलिस ने पोर्श कार हादसा मामले में नाबालिग आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मुख्य आरोपी विशाल अग्रवाल को कोर्ट ने 14 न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र अग्रवाल ने ड्राइवर को धमकाया और उसे घर नहीं जाने दिया। यह भी पता चला कि ड्राइवर को सारे आरोप अपने सिर लेने के लिए धमकी दी।

ड्राइवर ने सुरेंद्र अग्रवाल के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दायर की, जिसके आधार पर सुरेंद्र अग्रवाल पर अपहरण के भी चार्ज लगाए जाएंगे। आईपीसी की धारा 365, 366 और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस मामले में अन्य 5 आरोपियों को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। सभी आरोपियों की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद उन्हें एक बार फिर से कोर्ट में पेश किया गया था।

इस दौरान कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया। बता दें कि नाबालिग आरोपी विशाल को कोर्ट ने जुवेनाइल रिमांड होम भेज दिया। शुक्रवार को पहले यह सूचना आई थी कि हादसे के वक्त कार ड्राइविंग उनके परिवार का ड्राइवर कर रहा था, जिसे पूछताछ में ड्राइवर ने स्वीकार भी कर लिया था। हालांकि इसके बाद सीपी अमितेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तब जाकर तय हो गया कि हादसे वक्त कार नाबालिग आरोपी ही चला रहा था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारी बोले 

पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि शुरुआत जांच में बताया जा चुका है कि यह घटना रात ढाई बजे की है। सुबह 8 बजे स्थानीय पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज की गई। धारा 304 के तहत इसमें मामला दर्ज किया गया है। इस बाबत आरोपी के ब्लड रिपोर्ट की जानकारी ली जा रही है।

केस की जांच कर रहे सीपी अमितेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दुर्घटना वाली रात अजित पवार गुट के विधायक सुनील टिंगरे पुलिस स्टेशन आए थे। इसमें कोई दो राय नहीं है। यह रिकॉर्ड पर है। लेकिन पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की गई थी, किस प्रकार की गई, फिलहाल उसपर कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा।