WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Punishment for Love : प्रेम करने की ये सजा, प्रेमिका के घरवालों ने अपहरण कर पीटा!

युवक की शिकायत पर अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज, गिरफ्तार किया!

WhatsApp Image 2023 03 28 At 7.23.57 PM

Punishment for Love : प्रेम करने की ये सजा, प्रेमिका के घरवालों ने अपहरण कर पीटा!

Indore : एक युवक को युवती से प्रेम करना इतना भारी पड़ गया कि युवती के परिजनों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। युवती के परिवार वालों ने युवक को बुलाकर उसका अपहरण कर लिया और उसकी जमकर पिटाई की। युवक के शरीर पर जख्म के निशानों ने बताया कि युवक को कितनी बुरी तरह से पीटा गया। युवक उनके चुंगल से छूटकर सीधे थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

नंदा नगर में रहने वाले लॉजिस्टिक कंपनी में काम करने वाले फरियादी अभिजीत ने सोमवार देर रात अपनी प्रेमिका के पिता और उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। उसने रिपोर्ट में बताया कि वह लक्ष्मी नाम की एक युवती से प्रेम करता था। लेकिन, 2022 से ही युवक ने युवती से बातचीत करना बंद कर दी। लेकिन, 27 मार्च की देर रात लड़की के पिता रामचंद्र शिंदे, नरेंद्र शिंदे, राहुल व साहिल राय ने मुझे बातचीत के लिए बुलाया।

घर बुलाकर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। जब उनका मन नहीं भरा तो युवक का अपहरण कर खजराना इलाके के खाली मैदान में ले जाकर फिर जमकर पिटाई की गई। युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह लक्ष्मी से कुछ सालों पहले प्रेम करता था और परिवार को यह बात मालूम पड़ गई। लेकिन, युवती से प्रेम करने का इस तरह से उसके परिवार वाले बदला लेंगे, यह उसे मालूम नहीं था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, अभिजीत जाट (पीड़ित)-

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, प्रवेश सिंह (जाँच अधिकारी)-