Punjab Election 2022 : पहली सूची जारी होने के साथ ही पंजाब में कांग्रेस के नेताओ की धड़कने बढी

Punjab Election: पहली सूची जारी होने के साथ ही पंजाब में कांग्रेस के नेताओ की धड़कने बढी

काफी खींचा तानी के बाद कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। इसमें 86 उम्मीदवारों का टिकट पक्का हो गया।
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी  पुरानी सीट चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे जबकि राज्य इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्ध भी अपनी पहले वाली सीट अमृतसर पूर्व से चुनावी मैदान में उतरेंगे। दो उप मुख्यमंत्रियों – सुखविंदर रंधावा और ओम प्रकाश सोनी के टिकट की भी घोषणा हो गई। बताया जाता है कि पार्टी के कयी बडे नेता अपने खास लोगों को टिकट दिलवाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
Punjab Election 2022 : पहली सूची जारी होने के साथ ही पंजाब में कांग्रेस के नेताओ की धड़कने बढी
Punjab Election 2022 : पहली सूची जारी होने के साथ ही पंजाब में कांग्रेस के नेताओ की धड़कने बढी
WhatsApp Image 2022 01 15 at 8.57.29 PM 1
पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। अभी 31 स्थानों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा और होनी है। जानकारों का कहना है कि टिकट की उम्मीद में बैठे नेताओं की उम्मीद अगर पूरी नही हुई तो कुछ नेताओं के कांग्रेस छोडने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
विपक्षी दल _विशेषकर अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और भाजपा भी इसी इंतजार में हैं। भी भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और अकाली दल, बादल को अभी अपने अपने प्रत्याशियों की घोषणा करनी है।
Author profile
0123
अजय कुमार चतुर्वेदी

भारतीय सूचना सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी हैं। वर्तमान में वे स्वतंत्र पत्रकार के रूप में कई मीडिया संस्थानों के लिए नियमित रूप से लिख रहे हैं। वे नोएडा में रह रहे हैं।