WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Rahul Leaves for Nyay Yatra : ‘न्याय का हक मिलने तक’ के नारे के साथ राहुल मणिपुर रवाना, कांग्रेस ने कई नेता भी गए!

दो महीने में 15 राज्यों के 6700 किमी होकर गुजरेगी यह यात्रा!

848

Rahul Leaves for Nyay Yatra : ‘न्याय का हक मिलने तक’ के नारे के साथ राहुल मणिपुर रवाना, कांग्रेस ने कई नेता भी गए!

New Delhi : रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली से मणिपुर के लिए रवाना हुए। मणिपुर के थोबल से शुरू होने वाली राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में देशभर के कांग्रेस नेता शामिल हो रहे हैं। इस दौरान बिहार कांग्रेस से भी बड़ी संख्या नेता शामिल हो रहे हैं। राहुल गांधी ने दिल्ली से मणिपुर के लिए कांग्रेस नेताओं के साथ उड़ान भरी तो खूब नारेबाजी हुई। इस दौरान बिहार कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सहित शकील अहमद खान, तारिक अनवर, मदन मोहन झा समेत कई नेता बिहार से मौजूद रहे।

IMG 20240114 WA0032

67 दिन में 6700 किमी की इस यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा में देश पूर्वोत्तर राज्यों से पूर्वी राज्यों और मध्य भारत होते हुए पश्चिम भारत के मुंबई में इसकी समाप्ति होगी। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने पूर्व से पश्चिम तक एक और यात्रा शुरू करने का फैसला किया। क्योंकि, उत्तर से दक्षिण तक, वह पहले ही यात्रा पूरी कर चुके थे। उनके साथ फ्लाइट में कांग्रेस के कई नेता गए हैं। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजीव शुक्ला, सलमान खुर्शीद, भपेंद्र सिंह हुड्डा और अभिषेक मनु सिंघवी भी राहुल के साथ रवाना हुए हैं।

15 राज्यों से होकर गुजरेगी

कांग्रेस ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा बिहार में भी कई जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी करीब 6 हजार किलोमीटर का सफर करेंगे। ये यात्रा दो महीने तक चलने वाली है।