WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Rahul’s Yatra Resumes : ब्रेक के बाद राहुल फिर चल पड़े, प्रियंका ने भाई को योद्धा बताया!

प्रियंका ने कहा 'सबकुछ खरीद लिया, पर मेरे भाई को नहीं खरीद पाए!

WhatsApp Image 2023 01 03 At 6.41.47 PM 696x456

Rahul’s Yatra Resumes : ब्रेक के बाद राहुल फिर चल पड़े, प्रियंका ने भाई को योद्धा बताया!

Gaziabad : नौ दिन के ब्रेक के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को यूपी पहुंची। गाजियाबाद में ​प्रियंका गांधी ने भाई राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया। वे बहन प्रियंका के कंधे पर हाथ रखकर बढ़ते दिखे। लोनी बॉर्डर पर बने मंच पर राहुल और प्रियंका एक साथ नजर आए। मंच से प्रियंका ने भाई राहुल को योद्धा बताया।
प्रियंका ने कहा ‘मेरे बड़े भाई … इधर देखो, सबसे ज्यादा गर्व आप पर है। सत्ता का पूरा जोर लगाया गया। सरकार ने हजारों करोड़ रुपए खर्च किए, इनकी छवि को खराब करने के लिए, लेकिन ये डरे नहीं। इन पर एजेंसी लगाई गईं। योद्धा हैं … योद्धा हैं। अडाणी-अंबानी ने बड़े-बड़े नेता खरीद लिए। देश की सरकारी संपत्ति खरीद लीं। देश की मीडिया खरीद ली, लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए। न खरीद पाएंगे।’

राहुल और प्रियंका गाजियाबाद में करीब 6 किलोमीटर पैदल चलने के बाद एक ही कार से दिल्ली लौट गए। वे खजूरी पुस्ता रोड होते हुए दिल्ली लौटे। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने बताया कि राहुल गांधी का आज का पैदल चलने का टारगेट 25 किलोमीटर था। दिल्ली और गाजियाबाद मिलाकर राहुल 25 किलोमीटर चल चुके हैं। अब कल सुबह बागपत के मवी लां से फिर यात्रा में जुड़ेंगे।

इसलिए ठंड नहीं लगती मेरे भाई को!
इससे पहले मंच से प्रियंका ने कहा ‘कोई मुझसे पूछ रहा था कि आपके भाई को ठंड नहीं लगती। आपको डर नहीं लगता, इनकी सुरक्षा के लिए। मेरा जवाब ये है कि ये सत्य का कवच पहनकर चल रहे हैं। भगवान इनको सुरक्षित रखेगा। सब साथ चलिए। एकता, सद्भावना, प्यार का पैगाम लेकर चलिए। इसके बाद दोनों ने लोगों का अभिवादन किया।’