WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Rain Till September : मानसून पर अभी ब्रेक नहीं, अगस्त-सितंबर में बादल जमकर बरसेंगे!

WhatsApp Image 2025 08 01 At 17.55.59

Rain Till September : मानसून पर अभी ब्रेक नहीं, अगस्त-सितंबर में बादल जमकर बरसेंगे!

IMD का ताजा अपडेट, सितंबर में बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना!

New Delhi : देश में मानसून के दूसरे भाग (अगस्त और सितंबर) के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अगले दो हफ्तों में हल्की वर्षा, जबकि सितंबर में बारिश सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के आसपास के इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अगस्त में सामान्य बारिश दर्ज की जाने की उम्मीद है।

जून और जुलाई में हुई सामान्य से अधिक बारिश

गुरुवार को एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महापात्र ने कहा कि भारत में मानसून ऋतु के पहले भाग (जून और जुलाई) के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा हुई, जबकि कुछ राज्यों, विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश में अचानक बाढ़ आई। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर, दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु के दूसरे भाग के दौरान देश भर में सामान्य से अधिक वर्षा (422.8 मिमी के दीर्घकालीन औसत का 106 प्रतिशत) होने की संभावना है। देश में एक जून से 31 जुलाई तक सामान्य 445.8 मिमी वर्षा के मुकाबले 474.3 मिमी वर्षा हुई, जो छह प्रतिशत अधिक है।