WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Rajasthan Assembly Election: श्रीकरणपुर सीट पर भाजपा को लगा तगड़ा झटका,10 दिन पहले मंत्री बने सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी चुनाव हारे!

1126
WhatsApp Image 2024 01 08 At 16.37.52

Rajasthan Assembly Election: श्रीकरणपुर सीट पर भाजपा को लगा तगड़ा झटका,10 दिन पहले मंत्री बने सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी चुनाव हारे!

निवर्तमान कांग्रेस विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के पुत्र रूपिंदर सिंह कुन्नर 11 हजार 261 वोटों से चुनाव जीते
गोपेन्द्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी की उत्तरी राजस्थान के नहरी इलाकों में कमजोरी एक बार फिर से सामने आ गई है। पंजाब से सटे श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर पांच जनवरी को हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। यहां निवर्तमान कांग्रेस विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के पुत्र कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रूपिंदर सिंह कुन्नर ने बीजेपी प्रत्याशी सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी को 11 हजार से अधिक मतों से हरा दिया है। रूपिंदर सिंह पहली बार विधायक बने हैं।

बीजेपी ने इस सीट को जीतने के लिए चुनाव मतदान से पहले मास्टर स्ट्रोक लगाते हुए अपने प्रत्याशी सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी को मंत्री पद से नवाज दिया था। टीटी की हार के बाद अब उनके मंत्री पद पर संकट आना तय है। राजस्थान के इतिहास में विधायक बनने से पहले मंत्री बनने का नायाब इतिहास बनाने वाले टीटी अब यदि छह महीनों तक इस्तीफा नहीं देते है तो ठीक है अन्यथा केवल शपथ लेकर इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बन जायेगे।

दरअसल श्रीकरणपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहले रूपिंदर सिंह कुन्नर के पिता निवर्तमान विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन मतदान तिथि से पूर्व ही दुर्भाग्य से बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। इसके चलते चुनाव आयोग ने वहां पिछले नवंबर में चुनाव टाल दिए थे और उस समय राजस्थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर ही चुनाव हो पाया था। इससे पहले यह सीट कांग्रेस के ही कब्जे में थी और गुरमीत सिंह कुन्नर यहां से विधायक थे। गुरमीत सिंह के असामयिक निधन के बाद कांग्रेस ने सहानुभूति का कार्ड खेलते हुए गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रूपिंदर सिंह कुन्नर को यहां अपना प्रत्याशी बनाया और कांग्रेस का यह सहानुभूति का कार्ड सफल हो गया और वह अपनी सीट को कायम रखने में कामयाब हो गई। इसके साथ ही विधानसभा में कांग्रेस के अब 70 और एक आरएलडी समर्थक विधायक सहित 71 विधायक हो जायेंगे।

उल्लेखनीय है कि बीजेपी ने हाल ही हुए अपने मंत्रिमंडल विस्तार में आनन-फानन में श्रीकरणपुर प्रत्याशी सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाकर एक बड़ा दांव खेला था लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। टीटी को चुनाव जीतने से पहले ही मंत्री बनाने पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया था।उसने इसे चुनावों को प्रभावित करने वाला कदम बताते हुए चुनाव आयोग को अपनी शिकायत भी दर्ज कराई थी। टीटी पूर्व में श्रीकरणपुर से विधायक रहें है और पूर्ववर्ती बीजेपी की वसुंधरा राजे की सरकार में राज्यमंत्री भी रहे थे

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है।

उन्होंने कहा कि श्रीकरणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है।