Rajat Patidar Will be New Captain of RCB : इंदौर के रजत पाटीदार IPL की RCB टीम के कप्तान बनाए गए!

घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम की कप्तानी भी उनके पास!

227

Rajat Patidar Will be New Captain of RCB : इंदौर के रजत पाटीदार IPL की RCB टीम के कप्तान बनाए गए!

 

New Delhi : आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी। आरसीबी के लिए बल्लेबाज रजत पाटीदार कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। पाटीदार साल 2022 से आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं और सिर्फ 2 साल के तगड़े खेल के बाद ये खिलाड़ी आरसीबी का कप्तान बनने में कामयाब रहे हैं। इंदौर के निवासी और मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम के कप्तान ने कड़े संघर्ष के बाद यह ऊंचाई हांसिल की।

इंदौर में जन्मे रजत पाटीदार आईपीएल 2022 में घायल लवनिथ सिसोदिया की जगह 20 लाख रुपए की फीस में आरसीबी में शामिल हुए थे। वे घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। रजत ने पहले आईपीएल 2021 में आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया था और सीजन में खेले गए चार मैचों में 71 रन बनाए थे। बाद में एक साल बाद आरसीबी की टीम का हिस्सा बने।

अभी तक रजत पाटीदार ने आईपीएल में 27 ही मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 799 रन बनाए। उनका सबसे बेस्ट स्कोर 112 का है, वहीं उनका स्ट्राइक रेट करीब 159 का रहा। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी की टीम ने पाटीदार को 11 करोड़ की कीमत में रिटेन किया था।

शुरुआत गेंदबाज के रूप में की 

रजत पाटीदार ने गेंदबाज के रूप में करियर की शुरुआत की थी। अंडर-15 के बाद उन्होंने बल्लेबाजी पर फोकस किया। 2014 में फुटबॉल खेलते समय घुटने में चोट लगने के बाद उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी। वे 8 महीने मैदान से दूर रहे, लेकिन इसके बाद सब कुछ बदल गया। सर्जरी के बाद वह एक अलग खिलाड़ी के रूप में वापस आए। बल्लेबाजी की टेक्निक को और बेहतर करने के लिए पाटीदार ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज अमय खुरासिया से ट्रेनिंग ली।

IMG 20250213 WA0055

रजत के पिता मनोहर पाटीदार के मुताबिक, वे बचपन से ही क्रिकेट का दीवाना था और खेल के प्रति उसका गहरा रुझान देखकर हमने उसे लगातार प्रोत्साहित किया। रजत 8 साल की उम्र से इंदौर के एक क्रिकेट क्लब से जुड़ गए थे और 10 साल के होते-होते अपनी उम्र से बड़े लड़कों के साथ मैच खेलने लगे। रजत पाटीदर मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने 2015 में डेब्यू किया था।

रजत ने फर्स्ट क्लास में कुल 68 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से कुल 4738 रन निकले हैं। वहीं लिस्ट ‘ए’ में उन्होंने 64 मैचों में 2211 रन बनाए हैं। भारत के लिए भी रजत ने 3 टेस्ट और 1 वनडे मैच खेले हैं। आरसीबी में उनकी कप्तानी उनकी प्रतिभा की अग्निपरीक्षा होगी।