WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Rajnath Singh in AIIMS : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को AIIMS में भर्ती कराया गया, हालत स्थिर!

पीठ दर्द की समस्या के बाद उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया!

Rajnath Singh in AIIMS : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को AIIMS में भर्ती कराया गया, हालत स्थिर!

New Delhi : गुरुवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। पीठ में तेज दर्द के बाद उनकी तबीयत खराब हुई। लेकिन, अब उनकी उनकी हालत बिल्कुल स्थिर बताई जा रही है। हालांकि वे अभी भी एम्स में भर्ती हैं और आगे जांच की जा रही है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एम्स अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री पिछले कई दिनों से बैक पेन (पीठ दर्द) की समस्या से परेशान थे। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराना पड़ा।

रक्षा मंत्री का इलाज एम्स अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। एम्स सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत स्थिर है और डॉक्टर के द्वारा उनका चेकअप किया जा रहा है। राजनाथ सिंह का कल जन्मदिन भी था जन्मदिन के अगले दिन ही रक्षा मंत्री को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें कब छुट्टी दी जाएगी अभी बताया नहीं गया है।