Rajvardhan Singh : प्रदेश सरकार ने बालिका के जनम से लेकर परण तक की व्यवस्था की! 

390

Rajvardhan Singh : प्रदेश सरकार ने बालिका के जनम से लेकर परण तक की व्यवस्था की! 

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट  

Manawar (Dhar) : प्रदेश को शिवराज सरकार ने अंधकार से प्रकाश की ओर लाया है। यहाँ जनम लेने वाली बालिका के जनम से परण तक की व्यवस्था भी सरकार अपने खर्च से करती है। यह उद्गार जन आशीर्वाद यात्रा के मनावर आगमन पर आयोजित आमसभा में उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि भारत की ग्रामीण महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदीजी की वजह से पहली बार गैस की टंकी देखी है। क्योंकि, मोदीजी ने जब अपनी माँ को चूल्हा फूंकते देखा, तभी उन्होंने निर्णय लिया था कि देश की चूल्हा फूंकने वाली माँ बहनों को इससे मुक्ति दिलाएंगे।

इस अवसर पर अन्य संबोधित करने वालों में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, धार सांसद छतरसिंह दरबार, मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व विधायक रंजना बघेल आदि शामिल थे। नगर में जन आशीर्वाद यात्रा गणपुर , सिंघाना होते हुए मनावर में बंकनाथ मंदिर तक पहुंची। जहां भाजपा नेता और कार्यकर्ता ढोल ढमाको और पार्टी के झंडे लेकर स्वागत में खड़े थे। वहां से सभा स्थल तक रास्ते में जगह जगह बने कई मंचों से पैदलयात्रा करते निकले राजवर्धन सिंह का फूलों से स्वागत किया गया।

IMG 20230913 WA0098

इस यात्रा में सबसे ज़्यादा आकर्षण का केंद्र जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज के पोस्टर बने हुए थे। उनके अधिकांश कार्यकर्ता हाथों में उनके फोटो वाली तख्तियां लिए स्वागत में खड़े थे। सभा मंच पर राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, यात्रा के प्रभारी मुकामसिंह किराड़े, दिलीप पटोंदिया, विनोद शर्मा, जयपाल सिंह चावड़ा, देवेन्द्र पटेल, कपिल सोलंकी, शिवराम कन्नौज, राजेन्द्र श्रीमाली, विश्वास पांडे। क्षेत्र के चारों मंडल अध्यक्ष भी मंचासीन थे। संचालन आकेश नवलखा ने किया व आभार नगर भाजपा अध्यक्ष सचिन पांडे ने माना।