Ranji Trophy 2024 Final LIVE Score: आखिरी दिन का खेल शुरू, मुंबई खिताब के करीब; विदर्भ 260 के पार

219

Ranji Trophy 2024 Final LIVE Score: आखिरी दिन का खेल शुरू, मुंबई खिताब के करीब; विदर्भ 260 के पार

मुंबई और विदर्भ के बीच रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज यानी गुरुवार 14 मार्च को मुकाबले का आखिरी दिन है।

आखिरी दिन का खेल शुरू हो चुका है। 538 रनों के लक्ष्य के जवाब में विदर्भ ने 248/5 से आगे खेलना जारी है। अक्षय वाडकर और हर्ष दुबे क्रीज पर हैं।

मुंबई के पास एक और खिताब जीतने का मौका है, क्योंकि टीम जीत से सिर्फ 5 विकेट दूर है। वहीं, विदर्भ की टीम करिश्मा करके खिताब जीत सकती है। विदर्भ को खिताब जीतना है तो आज 290 रन और बनाने होंगे। चौथे दिन के खेल के बाद विदर्भ का स्कोर 248/5 है। मुंबई ने 538 रनों का लक्ष्य विदर्भ के सामने रखा था। विदर्भ के लिए ड्रॉ भी ऑप्शन नहीं है, क्योंकि पहली पारी के आधार पर मुंबई को बढ़त मिली थी। ऐसे में मुंबई ही चैंपियन बनेगी।

Mumbai vs Vidarbha Ranji Trophy Final Live Cricket Score

MUM 224 & 418
VID 105 & 265/5

विदर्भ की टीम ने पांचवें दिन की शुरुआत सधे हुए अंदाज में की। दिन के पहले आधे घंटे में विदर्भ ने कोई विकेट नहीं गंवाया। अक्षय वाडकर और हर्ष दुबे बल्लेबाजी कर रहे हैं।

इस फाइनल मैच की बात करें तो मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रन बनाए थे। इसके जवाब में विदर्भ की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो 105 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर मुंबई की टीम को 119 रनों की बढ़त मिली थी। इसके बाद दूसरी पारी में मुंबई ने मुशीर खान के शतक, श्रेयस अय्यर, कप्तान अजिंक्य रहाणे और शम्स मुलानी के अर्धशतकों के दम पर 418 रन बनाए और विदर्भ के सामने 538 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इसके जवाब में विदर्भ ने 5 विकेट खोकर 248 रन बना लिए हैं, लेकिन अभी जीत के लिए 290 रन और चाहिए।